IND W vs PAK W Highlights: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया है. घातक गेंदबाजी को उनके घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
IND W vs PAK W Highlights: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया है. घातक गेंदबाजी को उनके घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
![]()
Roshni Singh
05 Sep 2026
18:09 IST
एडिट
05 Sep 2026
23:01 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/05/ind-w-vs-pak-w-2026-09-05-22-38-12.jpeg)
IND W vs PAK W
IND W vs PAK W Highlights: भारतीय महिला टीम ने अपने दबदबे को कायम रखते हुए महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई. जवाब में टीम इंडिया के भी शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिर गए थे, लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और 8.4 ओवरों में ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
टीम इंडिया के लिए शैफाली वर्मा ने 12, स्मृति मंधाना ने 9 और प्रतिका रावल ने 4 रन बनाए. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 18 रन और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 12 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. वहीं पाकिस्तान की तरफ से कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के सभी 3 विकेट चटकाए. महिला एशिया कप में भारतीय महिला टीम की यह लगातार तीसरी जीत है. घातक गेंदबाजी के लिए श्री चरणी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
Sep 05, 2026 22:16 IST
IND W vs PAK W Live Score: भारत को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को कायम रखते हुए महिला एशिया कप के इस मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने शुरुआती 3 विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद 8.4 ओवरों में ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
Sep 05, 2026 22:04 IST
IND W vs PAK W Live Score: 29 रन के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका
पाकिस्तान के दिए 56 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय महिला टीम की शुरुआत भी ठीक नहीं हुई है. टीम इडिया ने भी 29 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है. पारी के दूसरे ही ओवर में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारतीय टीम को 2 झटके दिए. उन्होंने ओपनर शैफाली वर्मा और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी प्रतिका रावल को पवेलियन भेजा.
शैफाली 6 गेंद पर 12 रन बनाईं. जबकि प्रतिका 3 गेंद पर 4 रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद चौथे ओवर में फातिमा सना ने ही स्मृति मंधाना को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया. मंधाना 11 गेंद पर 2 चौके की मदद से 11 रन बनाईं. इस तरह टीम इंडिया ने चौथे ओवर में 29 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया.
Sep 05, 2026 21:28 IST
IND W vs PAK W Live Score: सिर्फ 55 रनों पर सिमटी पाकिस्तान
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रनों पर समेट दिया है. यह पाकिस्तान की महिला टीम का टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है. पाकिस्तान की ओर से सिर्फ उनकी दोनों ओपनर्स ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी बल्लेबाजी कितनी खराब रही. भारत की तरफ से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले। वहीं, शैफाली वर्मा ने 1 सफलता हासिल की. अब भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए सिर्फ 56 रन बनाने हैं.
Sep 05, 2026 21:11 IST
IND W vs PAK W Live Score: 48 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने गंवाया 8वां विकेट
पाकिस्तान की महिला टीम ने 48 रन के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दिया है. 14वें ओवर में एमान फातिमा 10 गेंद पर 5 रन बनाकर रनआउट हो गईं. इसके बाद 15वें ओवर में प्रेमा रावत ने उम्म-ए-हानी को अपना शिकार बनाया. उम्म-ए-हानी 6 रन बनाकर चलती बनीं.
Sep 05, 2026 20:46 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने 35 रन पर गंवाए छवां विकेट
पाकिस्तान की हालत खराब है. पाकिस्तान ने लगता है कि फिर से भारत के सामने सरेंडर कर दिया है. 35 रन के स्कोर पर पाकिस्तानी टीम ने अपना छठां विकेट गंवा दिया है. पाकिस्तान को चौथा झटका 8वें ओवर में आयशा जफर के रूप में लगा. आयशा जफर श्री चरणी ने 2 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. फिर 9वें ओवर में सदफ शमास को 3 रन के निजी स्कोर पर प्रेमा रावत ने अपना शिकार बनाया. फिर 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को पवेलियन का रास्ता दिखाया. पाकिस्तानी कप्तान खाता भी नहीं खोल सकीं.
Sep 05, 2026 20:30 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने 29 रन पर गंवा दिए 3 विकेट
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब हुई है. पाकिस्तान ने 6वें ओवर में 29 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिए हैं. पहले पांचवे ओवर में शैफाली वर्मा ने पाकिस्तानी ओपनर मुनीबा अली को पवेलियन भेजा. मुनीबा अली 15 गेंद पर 13 रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद अगले ओवर यानी 6वें ओवर में श्री चरणी ने पाकिस्तान को 2 बड़े झटके दिए. इस ओवर की दूसरी गेंद पर श्री चरणी ने गुल फिरोजा को जीरो पर चलता किया. इसके बाद आखिरी गेंद पर ओपनर शावाल जुल्फिकार को अपना शिकार बनाया. शावाल जुल्फिकार 14 गेंद पर 14 रन बनाईं.
Sep 05, 2026 20:04 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है. मुनीबा अली और शावाल जुल्फिकार ओपनिंग कर रही हैं. भारत की ओर से पहला ओवर क्रांति गौड़ ने डाला और सिर्फ 4 रन दिए.
Sep 05, 2026 19:39 IST
IND W vs PAK W Live Score: भारतीय टीम की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
Sep 05, 2026 19:38 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, उम्म-ए-हानी.
Sep 05, 2026 19:37 IST
IND W vs PAK W Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर नहीं हुआ हैंडशेक
भारत और पाकिस्तान के कप्तानों के बीच एक बार फिर हैंडशेक नहीं हुआ. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने हाथ नहीं मिलाया. यह सिलसिला पिछले एक साल से जारी है.
Sep 05, 2026 19:34 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
महिला एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरेगी.
Sep 05, 2026 18:56 IST
IND W vs PAK W Live Score: किस चैनल पर देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का प्रसारण आप सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं. इस मैच का प्रसारण सोनी 3 पर हिंदी में देखने को मिलेगा. वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान मैच को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे.
Sep 05, 2026 18:35 IST
IND W vs PAK W Live Score: भारत और पाकिस्तान महिला का हेड टू हेड T20I रिकार्ड
महिला टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए कुल 17 मैचों में से भारत ने 14 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मैचों में ही सफलता मिली है. पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को साल 2022 के एशिया कप में हराया था, लेकिन उसके बाद से हुए सभी 4 मुकाबलों में भारतीय टीम ने ही बाजी मारी है.
Sep 05, 2026 18:13 IST
IND W vs PAK W Live Score: कैसी होगी दुबई स्टेडियम की पिच
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. लेकिन अगर इस पिच पर बल्लेबाज एक बार सेट हो जाए तो वो फिर रन बनाना आसान हो जाता है. इस पिच पर भारत की शेफाली वर्मा ने पहले मैच में 64 रनों की पारी खेली थी. वहीं दूसरे मैच में स्मृति मंधाना ने शतक लगाया था. यहां पर दीप्ति शर्मा विकेटें चटका रही हैं. वहीं नंदनी शर्मा भी विकेट का फायदा उठा रही हैं.
Sep 05, 2026 18:12 IST
IND W vs PAK W Live Score: महिला एशिया कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
Sep 05, 2026 18:11 IST
IND W vs PAK W Live Score: महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.