sports

IND vs WI: मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा... वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विराट कोहली का बड़ा ऐलान

September 26, 2026

IND vs WI: मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा… वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विराट कोहली का बड़ा ऐलान

2027 वर्ल्ड कप पर विराट का बड़ा बयान. (फोटो- PTI)

Virat Kohli On 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंटरनेशन क्रिकेट में भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. केरल में टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम के साथ प्रैक्टिस में पसीना बहा रहे 37 साल के कोहली ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि वो साउथ अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे और यह भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होगा.

2027 वर्ल्ड कप पर विराट का बड़ा बयान

जियो स्टार से बातचीत करते हुए विराट कोहली ने 2027 वर्ल्ड कप के इरादे साफ किए. विराट ने कहा, ‘”मेरे लिए यह भारत के लिए खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है. मैं मैदान पर अपनी पूरी जान झोंक देना चाहता हूं. हमारा लक्ष्य निश्चित रूप से वर्ल्ड कप जीतना है, और इसके लिए जो भी त्याग या मेहनत करनी होगी, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं.’

वहीं, वर्ल्ड कप पर उठ रहे सवालों के बीच कोहली का बल्ला लगातार जवाब दे रहा है. साल 2026 में विराट ने अब तक 6 वनडे मुकाबलों में 64.00 की औसत से 384 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, अपने पिछले 10 वनडे मुकाबलों की बात करें तो कोहली ने गजब का निरंतर प्रदर्शन करते हुए 3 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. 37 साल की उम्र में भी वो अपनी फिटनेस और खेल के चरम पर नजर आ रहे हैं.

शुभमन गिल की कप्तानी पर क्या बोले?

विराट कोहली ने इस दौरान शुभमन गिल की कप्तानी की भी जमकर तारीफ की. कोहली ने कहा, ‘शुभमन बतौर कप्तान अभी सीख रहे हैं और इस भूमिका में नए हैं, लेकिन टीम इंडिया का नेतृत्व करने के लिए उनके पास सही नजरिया और सही आक्रामकता है. मैदान पर हमें किस तरह ऑपरेट करना है, इसे लेकर उनकी योजनाएं बिल्कुल साफ हैं. सबसे अहम बात यह है कि उनके अंदर टीम को सही दिशा में ले जाने का जुनून है.’

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button