sports

IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज में खेलेगा SSP का बेटा, औसत 55 के करीब, ठोके हैं 14 शतक

August 12, 2026

IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज में खेलेगा SSP का बेटा, औसत 55 के करीब, ठोके हैं 14 शतक

टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा है ये बल्लेबाज (फोटो-इंस्टाग्राम)

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है. फिलहाल गॉल टेस्ट के लिए टीम का सेलेक्शन हुआ है और इस टीम में 26 साल के एक बेहतरीन बल्लेबाज को भी जगह मिली है. इस बल्लेबाज का नाम है पासिंदु सूरियाबंदारा (Pasindu Sooriyabandara) जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर श्रीलंकाई टीम में आए हैं. पासिंदु सूरियाबंदारा कौन हैं और वो कैसे टीम इंडिया के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं. आखिर क्यों उनका परिवार है बेहद खास, आइए आपको बताते हैं इस खिलाड़ी के बारे में अहम बातें.

पासिंदु सूरियाबंदारा का बेहतरीन रिकॉर्ड

पासिंदु सूरियाबंदारा श्रीलंका के डोमेस्टिक सर्किट में मौजूदा दौर के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं. इस खिलाड़ी ने 68 फर्स्ट क्लास मैचों में 54.36 की औसत से 4893 रन बनाए हैं. पासिंदु सूरियाबंदारा 14 शतक लगा चुके हैं और उनका बेस्ट स्कोर 242 रन है. पासिंदु सूरियाबंदारा का लिस्ट ए और टी20 रिकॉर्ड अच्छा नहीं है लेकिन ये खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट का मास्टरमाइंड माना जाता है. यही वजह है कि उन्हें टेस्ट सीरीज में मौका मिला है. पासिंदु सूरियाबंदारा की तकनीक काफी मजबूत मानी जाती है और वो स्पिन बॉलिंग के खिलाफ खासतौर पर काफी रन बनाते हैं. अब देखना ये है कि पासिंदु को श्रीलंका की टीम डेब्यू कराती है या नहीं.

Ravindra Jadeja dismissed Pasindu Sooriyabandara on Day 1 of India’s three-day warm-up match against the Sri Lanka Cricket (SLC) XI at the Nondescripts Cricket Club Ground in Colombo. pic.twitter.com/t9ZC0etgH2

— 🏏Cricket-Soccer⚽ Nostalgiation . (@RiteshJ88156274) August 7, 2026

पासिंदु सूरियाबंदारा की खास बातें

पासिंदु सूरियाबंदारा का पूरा परिवार खेल से जुड़ा रहा है. उनके बड़े भाई उमेश सूरियाबंदारा भी क्रिकेट खेलते थे. उनके नाना भी क्रिकेटर थे. वहीं पासिंदु के पिता लुसेन सूरियाबंदारा पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर हैं. फिलहाल लुसेन सूरियाबंदारा श्रीलंका पुलिस में SSP हैं.

गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button