entertainment

7 Dogs: अरब सिनेमा के दीवाने हुए सलमान खान, शेयर किया '7 डॉग्स' का एक्सपीरियंस, इस दिन भारत में हो रही रिलीज

August 12, 2026

7 Dogs: अरब सिनेमा के दीवाने हुए सलमान खान, शेयर किया '7 डॉग्स' का एक्सपीरियंस, इस दिन भारत में हो रही रिलीज

सलमान खान की इंटरनेशनल फिल्म '7 डॉग्स'

Salman Khan On 7 Dogs: सऊदी अरब की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘7 डॉग्स’ में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त भी नजर आए हैं. इन दोनों स्टार्स ने इसमें कैमियो किया है. सऊदी में ये फिल्म 27 मई को रिलीज हुई थी. उसके बाद और भी कई देशों के थिएटर्स में ये फिल्म लगी. अब ये पिक्चर भारत में भी आने जा रही है. 21 अगस्त को ये फिल्म इंडिया में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. रिलीज से पहले सलमान खान ने इस पिक्चर पर और इसमें काम करने के अपने अनुभव पर बात की है.

सलमान खान ने वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में कहा, “7 डॉग्स हर तरह से बड़े पर्दे की फिल्म है. इसका स्केल, एक्शन और जो दुनिया बनाई गई, वो सब बहुत शानदार है.” सलमान ने इस फिल्म के को-राइटर तुर्की अल-अलशेख, उनकी टीम, बिलाल फलाह और आदिल एल अरबी (डायरेक्टर्स) की भी तारीफ की है और कहा कि उन्होंने इंटरनेशनल फिल्म बनाने के अपने एक्सपीरियंस को इस फिल्म में इस्तेमाल किया है.

सलमान खान को क्या चीज शानदार लगी?

सलमान ने ये भी कहा, “मुझे एक और चीज काफी शानदार लगी. आज के अरब सिनेमा का जोश और एनर्जी. साथ ही ये देखना भी कि कैसे वो अपनी पहचान खोए बिना ग्लोबल दर्शकों के लिए ओपन हो रहे हैं. मुझे ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा, जो अलग-अलग संस्कृतियों और फिल्म इंडस्ट्रीज को एक साथ लाता है.”

भारतीय ऑडियंस को क्यों पसंद आएगी ‘7 डॉग्स’?

सलमान खान ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि भारतीय दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएगी, क्योंकि ये फ्रेश और एंटरटेनिंग फिल्म है. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे आप थिएटर में देखना चाहेंगे. इसमें सच में इंटरनेशनल फील है. इस फिल्म का हिस्सा बनने पर होने पर मुझे खुशी है.”

ये भी पढ़ें-

अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल में किया रिप्लेस, अनूप सोनी ने तोड़ी चुप्पी

4000 करोड़ी रामायण में इस TV एक्टर को कैसे मिले 7 रोल? रावण बने यश से है खास कनेक्शन

लीड रील में कौन?

बहरहाल, अब देखना होगा कि रिलीज के बाद सलमान के फैंस को ये फिल्म पसंद आती या नहीं. जहां एक तरफ सलमान और संजय दत्त इसमें कैमियो रोल में हैं, तो वहीं मिस्र के एक्टर करीम अब्देल अजीज और अहमद एज्ज इस फिल्म में लीड रोल में हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button