IND vs SL: गॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 460 रन बनाया है. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
IND vs SL: गॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 460 रन बनाया है. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/16/devdutt-padikkal-dhruv-jurel-2026-08-16-17-13-14.jpg)
Devdutt Padikkal Dhruv Jurel Photograph: (X/BCCI)
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 अगस्त से खेला जा रहा है. टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. आज मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. बारिश ने दूसरे दिन के खेल में काफी खलल डाला. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रनों का बनाया है. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद हैं. टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. जबकि केएल राहुल 82 रन और ध्रुव जुरेल 51 रन बनाए.
देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल के बीच हुई थी शतकीय साझेदारी
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे थे. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. जायसवाल 32 रन बनाकर रनआउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच एक अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन क्रैम्प के कारण राहुल पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे.
इसके बाद शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. हालांकि गिल कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए. मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 288 रन बनाए थे. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाया था.
— BCCI (@BCCI) August 15, 2026
बारिश की वजह से धुला पहला और दूसरा सेशन
इस मैच के दूसरे दिन बारिश ने काफी खलल डाला. दूसरे दिन का पहला और दूसरा सेशन लगभग पूरी तरह से बारिश में धुल गया. दोपहर करीब 2:35 बजे के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ और टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन 288 रन से आगे खेलना शुरू किया. पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद थे. हालांकि, खेल शुरू होने के कुछ वक्त बाद ऋषभ पंत अपना विकेट गंवा बैठे. पंत 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल बैटिंग के लिए दोबारा आए और 82 रन बनाकर आउट हुए.
देवदत्त पडिक्कल ने खेली 167 रनों की बेहतरीन पारी
इसके बाद देवदत्त पडिक्कल एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने 15 चौके और एक छक्के की मदद से 167 रनों की पारी खेली. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा भी 13 रन बनाकर चलते बने. फिर ध्रुव जुरेल और मानव सुथार ने टीम इंडिया की पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. दोनों के बीच छठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर जुरेल 51 रन बनाकर आउट हो गए.
— BCCI (@BCCI) August 16, 2026
दूसरे दिन प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांता की शानदार गेंदबाजी
इसके बाद मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए. जबकि मानव सुथार 24 रन बनाए. वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बना लिया है. कुलदीप यादव 13 गेंद पर 12 रन और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं श्रीलंका के लिए अब तक उनके स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट चटकाए. जबकि केशारा नुवांता ने 3 विकेट हासिल किए.
यह भी पढ़ें: Explainer: कंगारू के घर में 'टाइगर्स' की दहाड़..., जानें ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने बनाए कौन से 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड