world-news

रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला: 6 की मौत; मॉस्को के पास ई-कॉमर्स गोदाम में आग लगी; रूस ने 1400 ड्रोन मार गिराए

August 16, 2026

मॉस्को/कीव6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोशल मीडिया पर मॉस्को के पास गोदाम में आग लगने का यह फुटेज वायरल है। - Dainik Bhaskar

सोशल मीडिया पर मॉस्को के पास गोदाम में आग लगने का यह फुटेज वायरल है।

यूक्रेन ने रविवार को रूस पर युद्ध शुरू होने के बाद अब तक का सबसे बड़े ड्रोन हमला किया है। इसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इन ड्रोन हमलों में मॉस्को के पास रूसी ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरिज के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में आग लग गई।

यह गोदाम करीब 2 लाख वर्ग मीटर में फैला है। सामने आई तस्वीरों में इमारत का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में दिखाई दिया। आसमान में दूर तक काला धुआं उठता नजर आया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने पिछले 24 घंटे में 9 यूक्रेनी क्रूज मिसाइल और कुल 1,478 ड्रोन मार गिराए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि करीब 600 ड्रोन राजधानी की ओर दागे गए थे। उन्होंने इसे पिछले दो साल में मॉस्को पर हुआ सबसे बड़ा हवाई हमला बताया।

गोदाम में आग की तस्वीरें…

यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज के गोदाम में आग लग गई।

यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज के गोदाम में आग लग गई।

आग लगने के बाद दूर तक काले धुएं का गुबार उठता नजर आया।

आग लगने के बाद दूर तक काले धुएं का गुबार उठता नजर आया।

रूस के हमलों में यूक्रेन में 7 लोगों की मौत

इसी दौरान रूस ने भी रविवार को यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। इन हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई। राजधानी कीव भी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। इसमें 6 लोग घायल हुए और राजधानी में कई जगह आग लग गई।

कीव के ओबोलोंस्की जिले में पेट्रोव्का बुक मार्केट का बड़ा हिस्सा जल गया। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, आग में उनकी किताबों का पूरा स्टॉक नष्ट हो गया।

कीव में हमले के बाद की तस्वीरें…

रूस के हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में रविवार को किताबों के बाजार में आग लग गई।

रूस के हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में रविवार को किताबों के बाजार में आग लग गई।

कीव में फायरफाइटर रविवार को किताबों के बाजार में लगी आग को बुझा रहे हैं।

कीव में फायरफाइटर रविवार को किताबों के बाजार में लगी आग को बुझा रहे हैं।

जेलेंस्की बोले- रूस नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की रूस पर नागरिक इलाकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपनी पहुंच वाले इलाकों में नागरिक ढांचे पर हमला कर रहा है।

उनके मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में रूस ने यूक्रेन के शहरों और दूसरे इलाकों पर 1,550 से ज्यादा ड्रोन, करीब 1,560 गाइडेड बम और 62 मिसाइल दागीं। इनमें बड़ी संख्या बैलिस्टिक मिसाइलों की थी।

बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकना यूक्रेन के लिए बड़ी चुनौती

यूक्रेन धीमी गति से आने वाले ड्रोन को रोकने में काफी हद तक सफल रहा है। लेकिन तेज गति से आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकना उसके लिए बड़ी चुनौती है।

ऐसी मिसाइलों को रोकने में अमेरिका की पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम अहम भूमिका निभाती है। हालांकि, लगातार हो रहे रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के पास इन इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार सीमित हो गया है।

हालांक, जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से तुरंत और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के इंटरसेप्टर मिसाइल भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये मिसाइलें लोगों की जान बचाने के लिए हैं, इसलिए इन्हें गोदामों में रखने के बजाय यूक्रेन भेजा जाना चाहिए।

यूक्रेन ने 1,500 मील तक हमला करने की क्षमता बढ़ाई

यूक्रेन ने 2026 में अपनी लंबी दूरी की ड्रोन और मिसाइल क्षमता में तेजी से इजाफा किया है। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अब वह रूस की सीमा से करीब 1,500 मील दूर तक मौजूद ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है।

यूक्रेन इन हथियारों से रूस के गोदामों, तेल रिफाइनरियों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। इससे युद्ध में पहली बार रूस की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता को कड़ी चुनौती मिल रही है।

दोनों देशों की एयर डिफेंस यानी हवाई हमलों को रोकने वाले सिस्टम पर भी लगातार दबाव बढ़ रहा है।

यूक्रेन रूसी कंपनी वाइल्डबेरीज को क्यों निशाना बना रहा?

पिछले एक महीने में यूक्रेन ने वाइल्डबेरीज से जुड़ी कई इमारतों और सुविधाओं को निशाना बनाया है। कंपनी रूस के ऑनलाइन कारोबार में बड़ी भूमिका निभाती है और इसके डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर देशभर में फैले हैं।

यूक्रेन के हमलों में करीब 20 गोदामों और दूसरी इमारतों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। द गार्डियन के मुताबिक ऐसे हमलों का मकसद रूस की सप्लाई चेन और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाना हो सकता है।

---------------------

यह खबर भी पढ़ें…

जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से पैट्रियट मिसाइलें मांगी: बोले- यूक्रेन भेजो, गोदामों में न रखो; रूस के हमले में 9 की मौत

रूस के ताजा मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से तुरंत पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के इंटरसेप्टर मिसाइल भेजने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • हरियाणा के युवक की यूरोप में मौत,बहन ने दी मुखाग्नि: समुद्र देखने गया तो डूबा, ₹15 लाख लगाकर विदेश भेजा था; पिता की पहले मौत हो चुकी

    समुद्र देखने गया तो डूबा, ₹15 लाख लगाकर विदेश भेजा था; पिता की पहले मौत हो चुकी|जींद,Jind - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ईरान से समझौते को लेकर खाड़ी देश ट्रम्प से नाराज: बातचीत का नतीजा नहीं निकलने से सहयोगी देशों की बेचैनी बढ़ी

    बातचीत का नतीजा नहीं निकलने से सहयोगी देशों की बेचैनी बढ़ी|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कैम्ब्रिज के सबसे कम उम्र के ब्लैक प्रोफेसर की मौत: घर में बेहोश मिले, रिसर्च में नकल के आरोपों के बाद यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दिया था

    घर में बेहोश मिले, रिसर्च में नकल के आरोपों के बाद यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दिया था|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • इजराइली PM नेतन्याहू को हार का खतरा: सर्वे में पूर्व आर्मी चीफ आइजेनकोट से पिछड़े; 2 महीने बाद चुनाव होने हैं

    सर्वे में पूर्व आर्मी चीफ आइजेनकोट से पिछड़े; 2 महीने बाद चुनाव होने हैं|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर