IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. वह एक मामले में इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ सकते हैं.
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. वह एक मामले में इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ सकते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/06/shubman-gill-2026-08-06-18-59-16.jpg)
Shubman Gill
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. टीम इंडिया ने श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जिसमें से एक रिकॉर्ड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल 159 रन बनाते ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में गिल इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ देंगे.
इस WTC चक्र में जो रूट ने बनाए हैं अब तक सबसे ज्यादा रन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टॉप पर मौजूद हैं. उन्होंने 13 मैचों की 25 पारियों में 48.17 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 1108 रन बना लिए हैं. वहीं शुभमन गिल ने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 8 मैच खेलते हुए 79.16 के औसत से कुल 950 रन बनाए हैं. अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल के बल्ले से एक बड़ी पारी आती है और वह 159 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह जो रूट को पछाड़कर WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. गिल को रूट से आगे निकलना है, तो उन्हें पहली पारी में यह कारनामा करना होगा, क्योंकि फिर 18 अगस्त से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी. ऐसे में रूट एक अच्छी पारी खेलकर और भी आगे निकल सकते हैं.
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट के बाद इंग्लैंड के ही सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं. ब्रूक ने इस WTC में अब तक 13 मैचों में 44 के औसत से कुल 1056 रन बनाए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर शुभमन गिल काबिज हैं. जबकि इंग्लैंड के बेन डकेट इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 13 मैचों में 36.40 के औसत से कुल 910 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 8 मैचों में कुल 853 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
WTC इतिहास में 3000 रन पूरे कर सकते हैं गिल
इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे करने का भी शानदार मौका होगा. इस कीर्तिमान को बनाने के लिए गिल को सिर्फ 157 रनों की जरूरत है. इसके लिए गिल के पास 4 पारियां होंगी. अब देखने वाली बात होगी कि गिल इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं. शुभमन गिल इस सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. हालांकि इस दौरान वह 2 बार चोटिल भी हुए. एक बार बल्लेबाजी करते हुए गिल की उंगली में चोट लगी, जब वह नेट्स पर तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे थे. इसके अलावा फील्डिंग के दौरान भी उनकी उंगली पर चोट लगी. हालांकि अच्छी बात यह है कि गिल ने दोबारा नेट्स पर प्रैक्टिस की. हालांकि उनकी इंजरी कितनी गंभीर है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस और टीम चाहेंगे कि सब ठीक हो.
🚨 SHUBMAN GILL INJURED 🚨 (Anoan Kar)
- Injury in his right thumb while batting.
- Again ball hit in his right thumb in slip practice. pic.twitter.com/goMcdTMg2w
— VIKAS (@Vikas662005) August 6, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट सीरीज शुरू होने में 8 दिन बाकी..., अब तक नहीं हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड छिपाना श्रीलंका की चाल है या मजबूरी?