sports

IND vs NZ LIVE Score, 3rd T20I: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी, ऐसी है प्लेइंग XI

October 27, 2026

IND vs NZ LIVE Score, 3rd T20I: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी, ऐसी है प्लेइंग XI

वेलिंगटन में मुकाबला (Photo: PTI)

LIVE Cricket Score & Updates

  • 27 Oct 2026 12:14 PM (IST)

    लिकटेंस्टीन रियासत के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष से मिले PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में लिकटेंस्टीन रियासत के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष, हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

    #WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi holds bilateral meeting with Acting Head of State of the Principality of Liechtenstein, Hereditary Prince Alois, at the Hyderabad House.

    (Source: DD News) https://t.co/yUw4M00new

    — ANI (@ANI) October 27, 2026

  • 27 Oct 2026 12:04 PM (IST)

    India vs New Zealand, 3rd T20I: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

    भारत ने जहां तीसरे T20 की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं न्यूजीलैंड में 3 बदलाव हैं.

    भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

    न्यूजीलैंड- टिम साइफर्ट, फिन एलेन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, मैट फिशर, जैकब डफी, एडम मिल्न

  • 27 Oct 2026 12:03 PM (IST)

    India vs New Zealand, 3rd T20I: भारत के नाम रहा टॉस

    टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में अपने टॉस जीतने के सिलसिले को बरकरार रखा है. उन्होंने लगातार तीसरे मैच में भी टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है.

  • 27 Oct 2026 11:43 AM (IST)

    New Zealand vs India, 3rd T20I: वेलिंगटन में कैसा है रिकॉर्ड?

    वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड चौथी बार T20 में आमने-सामने होंगे. इससे पहले खेले 3 मुकाबले में 2 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. वहीं 1 मुकाबला भारत ने जीता है.

  • 27 Oct 2026 11:39 AM (IST)

    New Zealand vs India, 3rd T20I: कब होगा टॉस?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 अब से थोड़ी देर बाद वेलिंगटन में खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 12 बजे होगा. जबकि इसकी पहली गेंद दोपहर साढ़े 12 बजे खेला जाएगा.

India vs New Zealand, 3rd T20I, LIVE Updates in Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20 की सीरीज का तीसरा मैच आज वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्राइस्टचर्च में खेले पिछले दोनों T20 में टॉस भी जीते हैं और मैच भी.

सीरीज जीतने पर भारत की नजर

टीम इंडिया के नजरिए से वेलिंगटन में खेला जा रहा तीसरा T20I बेहद अहम है क्योंकि इसे जीतने के बाद सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा. 5 मैचों की T20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे है. पिछले दोनों T20 क्राइस्टचर्च में खेले गए थे. भारत ने वो दोनों मुकाबले 4-4 विकेट से जीते थे.

ईशान बाहर, वैभव को मिल सकता है एक और मौका

वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे T20 से भी ईशान किशन बाहर रहेंगे. वो दूसरा T20 भी नहीं खेले थे. यानी उनकी जगह एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने का मौका मिल सकता है. वैभव हालांकि क्राइस्टचर्च में खेले दूसरे T20 में नंबर 3 पर खेलते हुए कुछ खास नहीं कर सके थे और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए थे.

Published On - Oct 27,2026 11:38 AM IST

Follow Us