-
Hindi News
-
खेल
-
क्रिकेट
- IND vs NZ 3rd T20I LIVE SCORE: भारत ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला, न्यूजीलैंड की आएगी बैटिंग
Live Now
Updated : Oct 27, 2026 12:21 pm IST
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी अब से कुछ ही देर बाद न्यूजीलैंड की बैटिंग आएगी। यहां आपको इस मैच का लाइव स्कोर, हिन्दी कमेंट्री और हर बड़ा अपडेट मिलता रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में बढ़त बना चुकी है। तीसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की ओर से जो भी लक्ष्य रखा जाएगा, उसका पीछा टीम इंडिया करेगी। इस मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में पूरी कमेंट्री आप यहां देख सकते हैं। साथ ही सारे अहम अपडेट भी आपको यहां मिलते रहेंगे।
टीम इंडिया आज ही सीरीज पर करना चाहेगी कब्जा
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड से तीसरे टी20 में भिड़ रही है। अब तक जो दो मैच हुए हैं, उसमें भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हो, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि न्यूजीलैंड ने बराबरी की टक्कर दी है। आज का मैच इसलिए अहम है, क्योंकि भारत ने इसे जीत तो सीरीज अपने नाम हो जाएगी। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम इसमें खलल डालने की कोशिश जरूर करेगी।
वेलिंग्टन में तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना
आज का मैच वेलिंग्टन में है। वहां के मौसम की बात करें तो मैच के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, साथ ही बीच बीच में बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन मैच नहीं हो पाएगा, फिलहाल ऐसा नहीं माना जाना चाहिए। पहले दोनों मैच काफी रोमांचक हुए हैं, ऐसा ही कुछ आज भी होगा।
कप्तान श्रेयस की चिंता गेंदबाजी को लेकर है
टीम इंडिया की बैटिंग तो अब तक खेले गए दो मैचों में काफी अच्छी रही है, लेकिन कप्तान श्रेयस की चिंता गेंदबाजी को लेकर होनी चाहिए, जो उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की है। अब आज का मैच उनके लिए काफी ज्यादा अहम है।
भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे।
Latest Cricket News
Live updates :India vs New Zealand 3rd T20I LIVE
Auto Refresh
Refresh
-
12:21 PM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड ने बदल दिए तीन खिलाड़ी
न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। उनकी जगह जबकि मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने को जगह दी गई है।
-
12:17 PM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड को जल्द आउट करने की कोशिश
टीम इंडिया की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द न्यूजीलैंड को आउट किया जाए, उसके बाद दिए गए लक्ष्य को हासिल किया जाए। भारत की कमजोर कड़ी अब तक गेंदबाजी ही रही है। आज देखना होगा कि किस तरह की गेंदबाजी भारतीय टीम करती है।
-
12:10 PM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
-
12:06 PM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
-
12:05 PM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
भारत की पहले गेंदबाजी
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। न्यूजीलैंड की बैटिंग अब से कुछ ही देर बाद शुरू होगी। भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करेगी। भारत ने इससे पहले सीरीज के दोनों मैच बाद में बैटिंग करके ही जीते हैं।
-
11:58 AM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद
वेलिंगटन के इस मैदान पर पहले 164 रन का स्कोर भी डिफेंड हो चुका है और 216 रन का बड़ा लक्ष्य भी आसानी से हासिल किया जा चुका है। इस बार मैच के लिए नई पिच मिलने की उम्मीद है। मौसम को देखते हुए शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना आसान हो सकता है। कि यहां की बाउंड्री करीब 60 मीटर ही छोटी है, जिससे चौके-छक्कों की बरसात होगी और एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
-
11:56 AM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
कैसा रहेगा वेलिंग्टन का मौसम
वेदर वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार आज वेलिंग्टन में होने वाले मैच के दिन बारिश होने की संभावना लगभग 72 प्रतिशत है। हालांकि, मैच के समय केवल हल्की बूंदाबांदी होने की ही उम्मीद है, लेकिन इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मैच वाले दिन वेलिंग्टन में ठंड रहेगी, क्योंकि दिन का तापमान 13 डिग्री और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
-
11:52 AM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
ईशान बाहर, वैभव को मिल सकता है मौका
ईशान किशन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इससे वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिलना चाहिए। क्या यह फिर से नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करेगी या फिर उन्हें ओपनिंग में उतारा जाएगा, ये आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
-
11:46 AM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
भारत की सबसे बड़ी टेंशन
इस सीरीज के दौरान भारत की सबसे बड़ी टेंशन गेंदबाजी है। सीरीज के पहले T20I मैच में सभी गेंदबाजों ने कम से कम 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च किए। भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद वापसी हुई है, लेकिन वे अभी तक अपना प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। आज के मैच में उन पर नजर होगी।
-
11:42 AM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी।
-
11:40 AM (IST) Oct 27, 2026
Posted by Pankaj Mishra
भारत की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।