IND vs JPN : टीम इंडिया ने जापान को एकमात्र टी20 मुकाबले में 2 रनों से हरा दिया है. ये मुकाबला आखिरी ओवर में जापान के हाथों में था लेकिन वो इसको जीतने से चूक गए. आइए इस मैच का पूरा हाल जानते हैं.
IND vs JPN : टीम इंडिया ने जापान को एकमात्र टी20 मुकाबले में 2 रनों से हरा दिया है. ये मुकाबला आखिरी ओवर में जापान के हाथों में था लेकिन वो इसको जीतने से चूक गए. आइए इस मैच का पूरा हाल जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/22/ind-vs-jpn-2026-09-22-14-08-40.jpg)
IND vs JPN Photograph: (X/BCCI)
IND vs JPN : भारत और जापान के बीच टी20 मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांटो में खेला गया. ये मैच खराब आउटफील्ड की वजह से देरी से शुरू हुआ, जिसके चलते मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया था. इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 32 रन बनाए. जापान की टीम इस 33 रनों के लक्ष्य को हासिल करने से सिर्फ 2 रनों से चूक गई. जापान ने 5 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 30 रन बनाए और अंत में भारत ने जापान को 2 रनों से हरा दिया है.
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
जापान के बल्लेबाजों ने किया भारत की नाक में दम
भारत और जापान के बीच खेला गया ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस मुकाबले को जीतने के लिए अंतिम यानी पांचवें ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे. 6 बॉल पर जब 8 रन की जरूरत होती है तो, अक्सर बैटिंग टीम मैच जीत जाती है. जापान ने 4 ओर की समाप्ति पर 3 विकेट पर 25 रन बना लिए थे.
भारत के लिए मैच का अंतिम ओवर अक्षर पटेल ने डाला और उन्होंने इस ओवर में 3 वाइड बॉल डाली, जिससे सिर्फ 5 रन बल्लेबाजों को बनाने थे. उनसे वो भी नहीं बन पाए. इस मैच में एक समय पर जापान को 6 बॉल में जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. लेकिन अंतिम बॉल पर 4 रनों की जरूरत थी लेकिन जापान के बल्लेबाज सिर्फ 1 रन बना पाए और भारत ने 2 रनों से मैच जीत लिया.
TAKE A BOW, JAPAN 🫡
- They lost the game by just 2 runs against the World Cup Champions India, giving a big scare for Shreyas Iyer & India, incredible incredible match. pic.twitter.com/NwRRbpN03K
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 22, 2026
श्रेयस अय्यर ने बनाए 16 रन
इससे पहले भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए आए. अभिषेक 0 पर आउट हो गए और ईशान किशन भी 3 रन बनाकर चलते बने. टीम के लिए संजू सैमसन ने 9 रनों की पारी खेली. वहीं तिलक के बल्ले से सिर्फ 1 रन आया. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए. उन्होंने 12 बॉल पर 1 चौके के साथ 16 रन बनाए.
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
इस मैच में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट हासिल किए. कप्तान केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 बॉल में 2 रन बनाए. उन्हें सुंदर ने आउट किया. सुंदर ने इब्राहिम ताकाहाशी 4 को भी पवेलियन भेजा. वहीं ईशान किशन ने लाचलन यामामोटो-झील (1) को रन आउट किया. ये पहली बार है, जब जापान में भारतीय टीम मैच खेल रही है. ऐसे में यहां की पिच और परिस्थितियों से टीम को तालमेल बिठाना होगा.
ये भी पढ़ें :IND vs JPN : वैभव सूर्यवंशी जापान के खिलाफ मैच से बाहर, नहीं मिला प्लेइंग-11 में मौका, टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने चुनी बैटिंग
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें