![]()
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड की पारी 275 के पार, 400 रन की तरफ देख रही होगी टीम, ENG Live Score- 277/1
IND Vs ENG 3rd ODI Live Cricket Score: भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (Lord's Cricket Stadium, London) में खेला जा रहा है। इस मैच का टॉस इंग्लैंड के कप्तान ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब यह हुआ कि भारत पहले गेंदबाजी करता नजर आएगा।
दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी
भारत और इंग्लैंड दोनों टीमें आज के मैच को जीतकर सीरीज जीतने की कोशिश करेंगी। सीरीज में अब तक खेले गए दो मुकाबलों में से एक मैच भारतीय टीम ने जीता है, जबकि दूसरे मुकाबले को इंग्लैंड ने अपने नाम किया है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेंगी। इस सीरीज में भारत की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है।
बाहर हुए जसप्रीत बुमराह
बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में कार्डिफ में दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई है, इसलिए वह तीसरे वनडे के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
रोहित शर्मा पर होंगी सबकी निगाहें
तीसरे मैच के लिये भारतीय टीम जब लॉडर्स पर उतरेगी तो समूचे क्रिकेट जगत की नजरें 'हिटमैन’ रोहित शर्मा पर लगी होंगी। तमाम अटकलों के बीच बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा है कि यह रोहित के कैरियर का आखिरी मैच नहीं होगा लेकिन पहले दो मैचों में नाकाम रहे भारत के पूर्व कप्तान खुद को साबित जरूर करना चाहेंगे। फ्रंटफुट पर बेहतरीन पुल शॉट खेलने और स्पिनरों को मैदान के चारों ओर खेलने वाले रोहित इस सीरीज में उस लय में नहीं दिखे, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि 39 वर्ष का यह दिग्गज अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेगा। कार्डिफ की कठिन पिच पर रोहित ने नौ डॉट गेंदें खेली जिसके बाद आउट हो गए। 'क्रिकेट का घर’ कहे जाने वाले लॉडर्स पर बल्लेबाजों की मददगार पिच पर शायद उन्हें लय हासिल करने में मदद मिले।
यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग
JUL 19, 2026 18:27 IST
IND Vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी के 250 रन पूरे
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 38 ओवरों में एक विकेट खोकर 250 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 120 और जो रूट 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड एक बडे़ स्कोर की तरफ अग्रसर है।
JUL 19, 2026 18:18 IST
IND Vs ENG Live Score: बेन डकेट ने लगाई जबरदस्त सेंचुरी
गुरनूर ब्रार की गेंद पर बेन डकेट ने चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। भले ही इंग्लैंड के दूसरे ओपनर बेथेल शतक से चूक गए थे, लेकिन डकेट ने मौका नहीं गंवाया। शतक पूरा करते ही उन्होंने हवा में मुक्का लहराया, हेलमेट उतारा और बल्ला-हेलमेट दोनों ऊपर उठाकर जश्न मनाया। लॉर्ड्स में बैठे दर्शक खड़े होकर इस शानदार पारी के लिए तालियां बजाने लगे। बुमराह के बिना भारतीय गेंदबाजी में धार नहीं दिखी और डकेट को पूरे समय कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने पुल शॉट मारकर अपना शतक पूरा किया।
JUL 19, 2026 18:05 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड का स्कोर 33 ओवर में 206 रन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 33 ओवर में एक विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। वह 90 रन बनाकर और जो रूट 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
JUL 19, 2026 17:53 IST
IND Vs ENG Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने किया बेथेल को आउट
प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जैकब बेथेल आउट हो गए हैं। उनका कैच रोहित शर्मा ने पकड़ा। कृष्णा की गेंद सीधी डीप स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर के पास गई। बेथेल खुद से नाराज होंगे। वो बहुत अच्छी बैटिंग कर रहे थे, ये शॉट भी बढ़िया मारा था, लेकिन सीधा रोहित को पकड़ा दिया। गेंद शॉर्ट थी और अंदर की तरफ आ रही थी। बेथेल स्टंप के पार गए और उसे फ्लैट पुल करके डीप स्क्वायर लेग की तरफ मारा। बेथेल शतक से सिर्फ 9 रन दूर रह गए। प्रसिद्ध ने जश्न नहीं मनाया क्योंकि उन्हें पता है कि आज गेंदबाजी में टीम ने अच्छा नहीं किया है।
JUL 19, 2026 17:35 IST
IND Vs ENG Live Score: कैच लेने के चक्कर में चोट खा बैठे किशन
अक्षर पटेल की गेंद बेन डकेट ने खेला और विकेटकीपर ईशान किशन एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश में लगता है चोटिल हो गए? वो दर्द में नीचे बैठ गए हैं और फिजियो मैदान पर उनकी जांच के लिए आ गए हैं। डकेट ने रिवर्स स्वीप खेला और गेंद उनके ग्लव्स के आर्म गार्ड पर लगी। उनका बॉटम हैंड बल्ले से छूट गया और गेंद उनके दाहिने हाथ से लगकर कीपर के ऊपर से लूप हो गई। ईशान तुरंत पलटे और गेंद के पीछे दौड़े, जो लगातार उनसे दूर जा रही थी। उन्होंने फुल स्ट्रेच लगाकर एक हाथ से गेंद को नीचे से लेने की कोशिश की, लेकिन जमीन से टकराते ही गेंद हाथ से छूट गई। इसी दौरान उनका कंधा मुड़ गया और शायद चोट लग गई।
JUL 19, 2026 17:33 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: सिंगल विकेट के लिए तरस रहे भारतीय गेंदबाज
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 27 ओवरों में बिना विकेट खोए 168 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के दोनों ओपनर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और भारतीय गेंदबाज अभी भी एक विकेट के लिए तरस रहे हैं। बेन डकेट 68 और जैकब बेथेल 81 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2026 17:19 IST
IND Vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 24 ओवर में 156 रन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 24 ओवरों में बिना विकेट खोए 156 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के दोनों ओपनर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। बेन डकेट 59 और जैकब बेथेल 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2026 17:06 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड का स्कोर 20 ओवर में 125 रन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में बिना विकेट खोए 125 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के दोनों ओपनर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिख रहे हैं। बेन डकेट 46 और जैकब बेथेल 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2026 16:38 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: जैकब बेथेल को मिली शुरुआत
पहले दो वनडे में मौका चूकने के बाद इंग्लैंड के ओपनर जैकब बेथेल को इस मैच में शुरुआत मिल गई है। उन्होंने नई गेंद का स्पेल निकाल लिया है और एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं, उम्मीद है कि वह हाफ सेंचुरी बनाएंगे।
JUL 19, 2026 16:29 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड का स्कोर 12 ओवर में 79 रन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 12 ओवरों में बिना विकेट खोए 79 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के दोनों ओपनर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। बेन डकेट 24 और जैकब बेथेल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2026 16:14 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड की पारी 50 रनों के पार
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 ओवरों में बिना विकेट खोए 53 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के दोनों ओपनर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना बेबस नजर आ रहे हैं। बेन डकेट 18 और जैकब बेथेल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2026 16:04 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सधी शुरुआत की है। इंग्लैंड ने 7 ओवरों में बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए हैं और उसके दोनों ओपनर अभी क्रीज पर मौजूद हैं।
JUL 19, 2026 15:56 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: पिछले दो वनडे से अलग बल्लेबाजी कर रहा इंग्लैंड
भारत के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 16/0, दूसरे वनडे में 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 14/2 था। आज तीसरे वनडे में उन्होंने सिर्फ 4 ओवर में ही पहले दो वनडे के शुरुआती 5 ओवरों के कुल स्कोर से ज्यादा रन बना लिए हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी साफ तौर पर फर्क डाल रही है।
JUL 19, 2026 15:54 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: भारत को खल रही बुमराह की कमी
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 37 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के दोनों ओपनर भारत के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। इस मैच में भारत को जसप्रीत बुमराह की कमी खलती दिख रही है।
JUL 19, 2026 15:47 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड का स्कोर तीन ओवर में 27 रन
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के दोनों ओपनर वनडे मैच में टी20 की तरह बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड ने पहले तीन ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 15 और जैकब बेथेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUL 19, 2026 15:35 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: विराट और रोहित का 400वां इंटरनेशनल मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच विराट कोहली और रोहित शर्मा का एक साथ 400वां इंटरनेशनल मैच है। आज के मैच में इन दोनों खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें होंगी।
JUL 19, 2026 15:32 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: खिलाड़ियों ने गैरी सोबर्स के निधन पर रखा मौन
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच का टॉस होने के बाद खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर एक मिनट का मौन रखा। गैरी सोबर्स का 17 जुलाई को 89 साल की उम्र में निधन हो गया।
JUL 19, 2026 15:24 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: अर्शदीप को चुनने पर क्या बोले गिल
आज के मैच में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल करने को लेकर शुभमन गिल ने कहा, 'हम आंकड़ों पर ज्यादा भरोसा करने वाली टीम नहीं हैं। हमें लगता है कि वो बहुत अच्छे गेंदबाज हैं, और हम इस मैदान पर चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलना चाहते थे। हमने देखा है कि मिडिल ओवर्स में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स ज्यादा असर नहीं डाल पाते।'
JUL 19, 2026 15:20 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: टॉस हारने पर भी खुश हैं भारत के कप्तान
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी मिलने पर कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते। उन्होंने बताया कि टीम में तीन बदलाव किए हैं। बुमराह नहीं खेल रहे, उनके घुटने में चोट के कारण आज वो उपलब्ध नहीं हैं। वॉशिंगटन सुंदर भी नहीं खेल रहे। दुबे भी टीम से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि आज के प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल टीम में आए हैं, प्रिंस यादव को मौका मिला है और अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं।
JUL 19, 2026 15:17 IST
IND Vs ENG 3rd ODI, लाइव स्कोर: चोटिल होकर बाहर हुए बुमराह
बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में कार्डिफ में दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई है, इसलिए वह तीसरे वनडे के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
- Hindi News
- Sports
- Cricket