world-news

साई पल्लवी ने खोला राज, 'रामायण' की सीता बनने के लिए ने की खास तैयारी, अपनाया अनोखा तरीका| Navbharat Live

July 19, 2026

साई पल्लवी ने खोला राज, ‘रामायण’ की सीता बनने के लिए ने की खास तैयारी, अपनाया अनोखा तरीका

  • Written By:

    यति सिंह

Updated On: Jul 19, 2026 | 03:47 PM IST

विज्ञापन

सार

Sai Pallavi Preparation For Sita: नितेश तिवारी की रामायण में माता सीता का किरदार निभा रहीं साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी ने इस रोल के लिए की गई अपनी विशेष आध्यात्मिक साधना का खुलासा किया

Sai Pallavi Ramayana Sita Preparation

साई पल्लवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Sai Pallavi Ramayana Sita Preparation: फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक दिखाने के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस भव्य आयोजन में फिल्म से जुड़े तमाम बड़े कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़ी टीम ने शिरकत की, जहाँ मनोरंजन जगत के साथ-साथ आध्यात्मिक क्षेत्र के कई बड़े चेहरे भी मौजूद थे।

इसी खास मौके पर फिल्म रामायण में माता सीता जैसी अत्यंत पूजनीय भूमिका को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अपने दिल की बात शेयर की। उन्होंने बताया कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण किरदार को जीवंत करने के लिए उन्हें अपनी सामान्य जिंदगी में किस तरह के अभूतपूर्व बदलावों से गुजरना पड़ा।

किसी पावन देवी का रोल निभाना कोई आसान खेल नहीं

जब स्टेज से साई पल्लवी से इस दिव्य चरित्र को जीने के उनके निजी अनुभवों के बारे में सवाल किया गया, तो उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने बेहद विनम्र लहजे में कहा कि किसी भी कलाकार के पूरे करियर में इस तरह के अलौकिक मौका बहुत ही भाग्यशाली समय में मिलते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

समाज में श्रद्धा का केंद्र मानी जाने वाली किसी देवी की भूमिका को बड़े पर्दे पर निभाना बेहद गंभीर काम होता है और यह किसी भी सामान्य एक्टर के बस की बात नहीं होती। उन्होंने इस बात को दृढ़ता से रेखांकित किया कि इस जैसी बड़ी फिल्म को उसके असली स्वरूप में दर्शकों के सामने लाने के लिए एक बेहद जुनूनी और समर्पित टीम की जरूरत पड़ती है, जो अपना सब कुछ समर्पित करने का हौसला रखती हो।

शूटिंग से पहले ध्यान लगाकर मांगी माता से अनुमति

फिल्म ‘रामायण’ के लिए अपनी तैयारियों के एक बहुत ही रोचक और अनदेखे पहलू का जिक्र करते हुए इस साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने कभी खुद आगे बढ़कर इस बड़ी भूमिका को निभाने का निर्णय नहीं लिया था। उनकी नजर में इस महान प्रोजेक्ट का हिस्सा बन पाना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।

ये भी पढ़ें: ‘ना रणबीर, ना साई पल्लवी…’ यश ने खोला राज, ‘रामायण’ का यही किरदार बनेगा सबसे बड़ा सरप्राइज

इस तरह के पवित्र भूमिका के लिए कोई भी कलाकार पहले से कोई तय स्क्रिप्ट या योजना बनाकर नहीं चल सकता कि कैमरे के सामने उसे किस तरह से हाव-भाव दिखाने हैं। वह हर दिन शूटिंग शुरू होने से पहले अकेले शांत जगह पर बैठकर ध्यान लगाती थीं और मन ही मन यही प्रार्थना करती थीं कि माता सीता साक्षात उनके माध्यम से ही बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग प्रस्तुत करें।

Follow Navbharatlive whatsapp