world-news

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन-अभिषेक और ईशान का तहलका, भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

September 15, 2026

IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20I मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. संजू सैमसन ने 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी तहलका मचाया.

IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20I मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. संजू सैमसन ने 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी तहलका मचाया.

author-image

New Update

IND vs AFG 2nd T20I

IND vs AFG 2nd T20I Photograph: (X/BCCI)

IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 31 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 39 रन बनाए. वहीं ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद लौटे. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई थी 88 रनों की तूफानी साझेदारी

अफगानिस्तान के दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने किया. दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही अफगानी गेंदबाजों को तारे दिखा दिए थे. संजू और अभिषेक ने शुरुआती 6 ओवरों में पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी थी.  

— BCCI (@BCCI) September 15, 2026

संजू सैमसन ने खेली 57 रनों की विस्फोटक पारी

हालांकि इसके बाद, 7वें ओवर में राशिद खान ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को पवेलियन भेज कर रनों की गति पर थोड़ी देर के लिए लगाम लगाई. उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर पवेलियन भेजा. अभिषेक ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर संजू सैमसन को चलता किया. संजू सैमसन ने सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले.  

— BCCI (@BCCI) September 15, 2026

टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे ईशान और तिलक

इसके बाद राशिद खान ने श्रेयस अय्यर को आउट कर टीम इंडिया को तीसरा झटका दिया है. इब्राहिम जारदान ने उनका शानदार कैच पकड़ा. श्रेयस अय्यर 11 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. ईशान ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं तिलक वर्मा 14 गेंद पर 1 चौके की मदद से नाबाद 15 रन बनाए. 

— BCCI (@BCCI) September 15, 2026

ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ इस दूसरे टी20I मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली थी. वहीं राशिद खान ने 28 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा दरविश रसूली ने 26 रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी ने 20 रनों का योगदान दिया. आखिरी में नूर अहमद 7 रन और मुजीब-उर-रहमान 4 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से चोट से वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने घातक गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें