उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक की नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों के कुल 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति (विज्ञापन संख्या- 05/2026) जारी कर दी है. प्रदेश में कुल 15,012 शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने 15 सितंबर 2026 को दो अलग-अलग विज्ञापनों के जरिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इनमें असिस्टेंट टीचर और प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के पद शामिल हैं. जारी विज्ञापन संख्या 05/2026 के अनुसार, सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

किन विभागों में कितने पदों पर होगी भर्ती?
UP PGT Teacher & Primary Teacher Notification Released#SarkariResult #UPESSC
— Sarkari Result | SarkariResult.com | Official X (@srofficial2012) September 15, 2026
Apply & Details : https://t.co/9CVeYXtl7j pic.twitter.com/HQmtx0pAtQ
इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के तहत शहरी प्राथमिक स्कूलों में 11,508 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में संबद्ध प्राइमरी के 897 पद शामिल हैं. योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. असिस्टेंट टीचर भर्ती लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर 2026 से शुरू होगा. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 और फॉर्म में संशोधन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2026 रखी गई है. असिस्टेंट टीचर की लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी.
---विज्ञापन---
PGT के 2,607 पदों पर भर्ती
प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के लिए 2,607 पदों पर भर्ती निकाली गई है. PGT के लिए आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. फीस भरने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 और संशोधन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 तय है. PGT पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) हुआ अनिवार्य
आयोग ने साफ कर दिया है कि किसी भी पद पर आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर OTR पूरा करना होगा. बिना OTR के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म भरने से पहले आयोग का विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें.
---विज्ञापन---