world-news

होना था कहीं और अटैक; IAF ने भोलारी एयरबेस कर दिया तबाह, ऑपरेशन सिंदूर में कैसे बदला प्लान? पूर्व CDS ने बताया

August 25, 2026

Aug 25, 2026 08:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किस तरह से रणनीति बनी थी, इसको लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पूर्व सीडीएस अनिल चौहान ने एक कार्यक्रम में बताया कि इस मिशन के दौरान एक टारगेट भी बदला गया था।

Former CDS Anil Chauhan

पूर्व सीडीएस अनिल चौहान ने बताई ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी बातें।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किस तरह से रणनीति बनी थी, इसको लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पूर्व सीडीएस अनिल चौहान ने एक कार्यक्रम में बताया कि इस मिशन के दौरान एक टारगेट भी बदला गया था। उन्होंने बताया कि पहले स्कर्दू पर हमला करने की योजना बनी थी। हालांकि बाद में इसे बदलकर भोलारी कर दिया गया। पूर्व सीडीएस ने यह भी जानकारी दी कि कैसे दिन-प्रतिदिन के हिसाब से हमले तेज किए गए। दुश्मन की प्रतिक्रिया के आधार पर किस तरह से हमलों की इंटेसिटी बढ़ाई गई, इस बारे में भी पूर्व सीडीएस अनिल चौहान ने बताया।

जब पाकिस्तानियों ने किया फोन

पूर्व सीडीएस ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक वक्त आया जब पाकिस्तानियों ने फोन कर बात करने की इच्छा जताई। उन्होंने सुबह 10 बजे बात करने के लिए कहा। अनिल चौहान के मुताबिक एयर चीफ ने उनसे पूछा कि क्या वह सरगोधा पर हमला कर सकते हैं? मैंने इसके लिए उन्हें आदेश दे दिया। इसके बाद मैंने उनसे कहाकि क्या वो दो टारगेट्स की पहचान कर सकते हैं? इसके बाद उन्होंने एक टारगेट स्कर्दू को बनाया। हमने इसके लिए भी हामी भर दी। लेकिन कुछ वक्त के बाद मौसम खराब हो गया। इसके बाद हमने भोलारी को निशाना बनाया।

रणनीति से जुड़ी अहम बातें

एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीडीएस चौहान ने दुश्मन पर हमले और रणनीति से जुड़ी अहम बातें बताईं। इसी दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमला एक-एक करके पांच चरणों में आगे बढ़ा था। हमने एक सीढ़ीनुमा ढांचा तैयार किया था कि यह क्रमवार कैसे आगे बढ़ेगा। पहले दिन अलग ढंग से, उसके अगले दिन अलग ढंग से और इसी तरह यह सिलसिला आगे बढ़ते जाना था। पूर्व सीडीएस ने बताया कि यह योजना इस आधार पर तैयार की गई थी कि दुश्मन की प्रतिक्रिया क्या होगी?

अनिल चौहान ने बताया कि इस दौरान हमने कई चीजों पर काम किया था। हम यह भी आंक रहे थे कि क्या हमारे हमले सफल होंगे या नहीं। इसी के आधार पर अगली रणनीति तैयार की जानी थी। उन्होंने आगे बताया कि एक बार रणनीति बना लेने के बाद अगर आप बीच में इसमें कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो फिर यह संभव नहीं होता है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को नाको चने चबवा दिए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग की थी।