auto

Hyundai की नई SUV में कमाल के फीचर, फेस्टिव सीजन में हो सकती है लॉन्च, विक्टोरिस से टक्कर

September 3, 2026

Sep 03, 2026 04:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

यह एक मिड-साइज एसयूवी है। इसका कोडनेम BC4i और यह वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन की जाएगी। हुंडई अपनी इस नई एसयूवी को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक फोटो

Hyundai Bayon

केवल

₹10,500/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

हुंडई इंडियन मार्केट में अपनी नई एसयूवी लाने वाली है। यह एक मिड-साइज एसयूवी है। इसका कोडनेम BC4i और यह वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली बेयॉन (Bayon) से इंस्पायर्ड है। भारत में इसकी टेस्टिंग चल रही है और हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों से इसके कई खास फीचर्स का खुलासा हुआ है। हुंडई अपनी इस नई एसयूवी को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल आइए जानते हैं इसमें आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा प्रीमियम केबिन

नई हुंडई एसयूवी के केबिन की सबसे खास चीज इसका कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप होगा। स्पाई शॉट्स में डैशबोर्ड पर दो स्क्रीन एक साथ दिखाई दी हैं। इनमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी। यह सेटअप नई वेन्यू के टॉप वेरिएंट में मिलने वाली ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन जैसा नजर आता है। केबिन में क्लीन और मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ नया 4-डॉट मोटिफ वाला स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS

नई एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा भी दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा और रडार हार्डवेयर भी देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हुंडई इस एसयूवी में Level 2 ADAS भी दे सकती है। यह फीचर खासतौर पर पार्किंग और ट्रैफिक में ड्राइविंग को आसान बनाएगा।

फोटो: रशलेन

1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG

पावरट्रेन की बात करें, तो नई एसयूवी में क्रेटा वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन करीब 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और IVT/CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सबसे बड़ी खूबी इसका सीएनजी वर्जन होगा। हुंडई इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ अंडरबॉडी-माउंटेड सीएनजी टैंक दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो BC4i चार मीटर से ज्यादा लंबी फैक्ट्री-सीएनजी वाली हुंडई की पहली कार होगी। बूट स्पेस को बचाने के लिए डयूल-सिलेंडर सेटअप भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे अभी कन्फर्म नहीं किया गया है।

फ्लश डोर हैंडल नहीं, मिलेगा पारंपरिक डिजाइन

स्पाई फोटोज में एसयूवी में ट्रेडिशनल पुल-टाइप डोर हैंडल दिखाई दिए हैं। यानी हुंडई इसमें फ्लश-फिटिंग हैंडल का इस्तेमाल नहीं करेगी। एक्सटीरियर में कंपनी की नई 'Art of Steel' डिजाइन फिलॉसफी देखने को मिलेगी। इसमें स्प्लिट LED लाइटिंग, H-शेप DRLs, नई ग्रिल, स्क्वॉयर व्हील आर्च, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना जैसे डिजाइन एलिमेंट मिल सकते हैं। लॉन्च के बाद हुंडई की यह नई एसयूवी Maruti Suzuki Victoris, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी एसयूवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।