entertainment

Hunkaar Teaser: इंसाफ का इंतजार नहीं होगा...अनीत पड्डा-फातिमा सना शेख की 'हुंकार' का टीजर रिलीज

September 1, 2026

Hunkaar Teaser Release: अनीत पड्डा ने फिल्म ‘सैयारा’ में लीड रोल निभाकर रातों-रात खूब लोकप्रियता हासिल की थी. अहान पांडे के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. ‘सैयारा’ की सफलता के बाद फैंस अनीत के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे. अब एक्ट्रेस ने अपनी नई वेब सीरीज ‘हुंकार’ (Hunkkaar) का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि इस सीरीज की शूटिंग उन्होंने ‘सैयारा’ से पहले ही कर ली थी.

अनीत की वेब सीरीज का टीजर भी रिलीज हो गया है, जो काफी दमदार है. टीजर में एक्ट्रेस का लुक भी देखने को मिला है. इमोशन से भरा ये टीजर दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं टीजर के बारे में और सीरीज कब रिलीज होगी?

ये भी पढ़ें: Crime Patrol 2026 Review: क्राइम पेट्रोल के होस्ट की भूमिका में अजय देवगन लगे दमदार, पर ये चूक भारी न पड़ जाए

‘हुंकार’ का टीजर हुआ रिलीज

सीरीज के टीजर की शुरुआत अनीत पड्डा के चेहरे के क्लोजअप से होती है. वह अपना नाम मीनू रावत बताती हैं और पुलिस स्टेशन में बैठकर अपनी आपबीती सुनाती नजर आती हैं. मीनू बताती है कि वह 17 साल की छात्रा है और माहेशेरनी स्कूल में बापजी के शाबुरी फोर्ट में पढ़ती है. टीजर में मीनू बापजी पर उसके साथ गलत व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाती है. मामले की जांच की जिम्मेदारी फातिमा सना शेख द्वारा निभाई गई पुलिस इंस्पेक्टर के पास है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, बापजी से जुड़ा रहस्य और गहराता जाता है. टीजर में राम कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर और जोया हुसैन जैसे कलाकारों की भी झलक देखने को मिलती है.

‘सैयारा’ से पहले शूट की थी सीरीज

अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर ‘हुंकार’ का टीजर शेयर करते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए काफी खास है. उन्होंने लिखा कि उन्होंने ‘हंकार’ की शूटिंग ‘सैयारा’ से पहले की थी और यह सीरीज काफी समय से उनके सफर का हिस्सा रही है. अब वह इसे दर्शकों के साथ शेयर करके काफी खुश हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- इंसाफ का इंतजार नहीं होगा, बस गूंजेगी सच्चाई की हुंकार. यह सीरीज 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button