world-news

Bhopal Traders Protest: भोपाल में सीलिंग का विरोध, व्यापारियों का थाली, शंख-डमरू बजाकर प्रदर्शन, SDM को नहीं दिया ज्ञापन, CM से मिलने पर अड़े

September 1, 2026

 Bhopal Traders Protest Update: राजधानी भोपाल में मंगलवार को व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा की गई दुकानों की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में जंगी प्रदर्शन ( Bhopal Traders Protest)  किया। शहरभर के हजारों व्यापारी करीब 4 घंटे तक सड़कों पर रहे। 

सुबह 11 बजे भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले व्यापारियों ने न्यू मार्केट से सीएम हाउस की ओर कूच किया, लेकिन रोशनपुरा चौराहे से पहले पुलिस ने जबरदस्त बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

इसके बाद विवाद की स्थित बनती दिखाई दी, लेकिन व्यापारियों ने पूरे संयम से काम लेते हुए गांधीगिरी का फॉमूला अपनाया। वे हाथों में बेनर-पोस्टर के अलावा थाली, शंख-डमरू बजा रहे थे। व्यापारियों को सीएम हाउस की ओर जाने से रोकने पर कुछ व्यापारियों ने बेरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। व्यापारियो ने तानाशाही बंद करो के नारे भी लगाए।

व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें 

Bhopal Traders Protest
भोपाल के व्यापारी दुकानों की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में न्यू मार्केट में प्रदर्शन करते हुए।
Bhopal Traders Protest
भोपाल के व्यापारी दुकानों की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में न्यू मार्केट से सीएम हाउस के लिए सड़कों पर निकले, पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर रोक लिया।
Bhopal Traders Protest
भोपाल में दुकानों की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन महिला व्यापारी भी शामिल हुईं।
Bhopal Traders Protest
भोपाल में दुकानों की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों को रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका। 
Bhopal Traders Protest
भोपाल में दुकानों की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में रोशनपुरा चौराहे पर सभा करते हुए व्यापारी।

SDM को ज्ञापन देने से इनकार (Bhopal Traders Protest)

पुलिस ने जब व्यापारियों को सीएम हाउस की ओर जाने से रोका तो वे सड़क पर ही बैठकर थाली, शंख और डमरू बजाने लगे। प्रदर्शन में महिला व्यापारियों ने भी अपनी शतप्रतिशत भागीदारी निभाई। वे भी हाथों में बेनर-पोस्टर लिए थीं। काफी देर तक प्रदर्शन से न्यू मार्केट जैसे व्यस्त इलाके में रोडजाम की स्थित निर्मित हो गई। पुलिस ने व्यापारियों से प्रदर्शन खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन की बात पर डटे रहे। इस दौरान SDM को ज्ञापन देने की बात पुलिस की ओर से आई। जिससे व्यापारियों ने इनकार कर दिया। वे मुख्यमंत्री से मिलने की मांग करते रहे।

आश्वासन के बाद  प्रदर्शन खत्म (Bhopal Chamber of Commerce)

करीब चार घंटे बाद SDM अर्चना शर्मा के आश्वासन पर व्यापारियों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। इसके बाद भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल और व्यापारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए व्यापारियों का आभार जताया और प्रदर्शन खत्म करने की बात कही। हालांकि, दौरान कई व्यापारी इस फैसले से संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका कहना था कि उन्हें आश्वासन नहीं चाहिए, नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई बंद होनी चाहिए।

सीलिंग की कार्रवाई बंद कर मास्टर प्लान लागू करें

Bhopal Traders Protest Update
भोपाल व्यापारी महासंघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी।

भोपाल व्यापारी महासंघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी को कहना है कि सीलिंग की कार्रवाई के कारण भोपाल के व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई से पूरे भोपाल का व्यापार बंद हो गया है। सरकार से हमारी मांग है कि सीलिंग की कार्रवाई बंद कराकर मास्टर प्लान लागू कराया जाए।

गोविंद गोयल बोले- निगम व्यापारियों पर कार्रवाई बंद करे

Bhopal Traders Protest Update
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल।

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि इससे ज्यादा अफसोस की बात नहीं हो सकती कि मध्यप्रदेश सरकार के अधीन  भोपाल नगर निगम है और भोपाल के व्यापारी पुलिस के डंडे खा रहे हैं, सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 12 अगस्त को कहा था कि सरकारें अपने-अपने राज्य की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से फैसला ले सकती हैं, फिर समझ नहीं आ रहा प्रदेश सरकार क्यों निर्णय नहीं ले रही है।

व्यापारियों की मुख्य मांगें

  • भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू किया जाए।

  • रहवासी क्षेत्रों के लिए मिक्स्ड लैंड यूज का प्रावधान किया जाए।

  • गुजरात की तर्ज पर अनधिकृत विकास नियमितीकरण कानून-2022 लागू किया जाए।

  • सीलिंग की कार्रवाई से पहले व्यावहारिक समाधान निकाला जाए।

  • लंबे समय से संचालित कारोबार और उनसे जुड़े रोजगार को बचाया जाए।

  • आने वाले त्योहारों को देखते हुए व्यापारियों को तत्काल राहत दी जाए।

इधर, सुबह से इन इलाकों में कार्रवाई

Bhopal Traders Protest Update

भोपाल नगर निगम ने बैरागढ़ के चंचल चौराहे पर होटल प्रेस्टिसाइड, शैक बार, इकबाल मैदान में स्वीट बुक, करोंद में फ्रेश बैक, कोहेफिजा में चाय लीला को बंद कराया। यहां संचालकों ने बंद के पोस्टर लगा लिए थे। इससे पहले सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में 7 प्रतिष्ठान सील कर दिए गए, जबकि 109 दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान स्वैच्छा से बंद किए।

ये खबर भी पढ़ें: Indore Honey Trap Case: इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप केस में पूरक चालान पेश, श्वेता जैन का भी नाम

रहवासियों की मुख्य मांगें

  • रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटिज गलत है। इन्हें बंद किया जाए।

  • कमर्शियल गतिविधि होने से आवासीय क्षेत्र में व्यवधान जैसे- शोर, भीड़ और सार्वजनिक शांति भंग जैसी स्थितियां बन रही हैं।

  • असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। इस वजह से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता हो रही है। बढ़ते ट्रैफिक की वजह से हादसों का खतरा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: MPPSC Main Exam-2026: इंदौर में 6 सेंटर्स पर 2428 कैडिडेट देंगे एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, 7 से 12 सितंबर एग्जाम, 90 मिनट पहले पहुंचा जरूरी