world-news

How to Reset Net Banking Password: क्या भूल गए हैं नेट बैंकिंग का पासवर्ड? जानिए कैसे करें रिसेट

October 1, 2026

How to Reset Net Banking Password: आजकल हर कोई डिजिटल दुनिया का आदि हो चुका है, जिन लोगों के पास मोबाइल है, वो सभी लोग भुगतान के लिए ऑनलाइन फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे नेट बैंकिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते है। लेकिन कई बार इतना कठिन पासवर्ड डाल देते हैं कि वो खुद भी भूल जाते हैं। ऐसे में परेशान होकर बैंक के चक्कर कटाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर में बैठे नेट बैंकिंग का पासवर्ड (Password) कैसे रिसेट करें वो बताएंगे।

कैसे करें Net Banking का पासवर्ड रिसेट?

अगर आप अपने नेट बैंकिंग का पासवर्ड भूल गए हैं और घर बैठे पासवर्ड रिसेट करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट के जरिए पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं, जैसे आपके पास यूजर आईडी और एक्टिव डेबिट यानी ATM Card होना चाहिए। पासवर्ड रिसेट करते समय आपसे कार्ड नंबर, उस कार्ड की एक्सपायरी डेट, ATM पिन मांग सकता है। इसलिए ये जरुरी दस्तावेज संभाल कर रखें।

जानिए पूरी प्रोसेस

रजिस्टर्ड नंबर पर आएगा वेरिफिकेशन OTP 

जब आप नेट बैंकिंग का पासवर्ड रिसेट करेंगे तो बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या Email ID पर एक वेरिफिकेशन OTP आएगा। इसलिए जब पासवर्ड बदले तो याद रखे ईमेल और नंबर एक्टिव हों।

Indore Loot: इंदौर में व्यापारी में 6 लाख की लूट, पीड़ित को बाथरूम में किया बंद, CCTV तोड़कर भागे बदमाश

Password Reset करते समय रखे ये जानकारी

आपके बैंक का खाता संख्या, जन्मतिथि, IFSC कोड जैसी जानकारी बैंक आपसे पूंछ सकता है। ये सारी प्रक्रिया बैंक किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा न हो इससे बचने के लिए करवाता है। इसके बाद आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा।

बैंक जाकर भी करवा सकते Password Reset

अगर आप ऑनलाइन पासवर्ड Reset न कर पाएं तो बैंक जाकर करवा सकते हैं। उसके लिए जरुरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं।

बैंक की पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य पहचान पत्र की फोटोकॉपी लेकर अपनी बैंक शाखा जाएं। वहां आपको एक फॉर्म भरने को दिया जाएगा, जिसे भरकर और जरुरी दस्तावेज जमा करके आपका नेट बैंकिंग पासवर्ड रिसेट हो जाएगा।

Net Banking का क्यों करते हैं इस्तेमाल?

आज के डिजिटल दौर में लोग छोटा से छोटा और बड़ा से बड़ा भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। चाहे किसी को पैसे ट्रांसफर, किसी प्रकार का बिल देना हो ऐसे कई काम घर बैठे आसानी से नेट बैंकिंग के जरिए कर लेते हैं। यह काफी आसान प्रक्रिया है, लोगों को किसी लाइन में नहीं खड़े होना पड़ता और वो आसानी से अपने कई काम घर बैठे कर लेते हैं। 

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today : सितंबर के आखिरी दिन इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव