best hindi kahani: " कोमल अब मैं चलती हूं अगले सप्ताह कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा मैंने भी इसमें अपनी सहभागिता के लिए नामांकन किया है। हमारे कॉलेज की सभी सुनहरी यादों में इसका स्थान सबसे आगे रहेगा मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देना मेरे लिए एक वरदान है। कोमल आपने वाद - विवाद प्रतियोगिता के लिए नामांकन किया है और शायद आपका विषय " आधुनिक तकनीक का उपयोग " है आपका बहुत अच्छा विषय है आपको मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। अपने इस विषय में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस और उससे जुड़े कानूनों , समाज में बढ़ते जुर्मों और जागरूकता को भी शामिल अवश्य करना बहुत अच्छा लगेगा। अब मुझे अभ्यास के लिए जाना है हम अगले सप्ताह फिर से कॉलेज में मिलेंगे "। अपनी सहेली कोमल को इतना कहकर ऋतु जाने लगती है तभी कोमल उसे रोकती है और उससे कहती है - " ऋतु मैंने इस विषय को एक कहानी के रूप में शामिल किया है जिसमें एक लड़की के वैवाहिक जीवन को केंद्रित करते हुए जानकारियों को नवीन रूप में शामिल किया है और इसका शीर्षक है - " AI ने मेरी शादी बचा ली "।
ऋतु कहती है - " एक नई कोशिश है मैं अवश्य शामिल रहूंगी "। इतना कहकर दोनों अपने घर की ओर चल देती हैं। रास्ते में अचानक बारिश शुरू होने लगती है और ऋतु एक पेड़ के नीचे खड़ी हो जाती है। ऋतु को बारिश बहुत अच्छी लगती है इसलिए वह कुछ पलों के बाद बारिश में भीगने लगती है और फिर भीगते हुए अपने घर पहुंच जाती है।
घर पहुंचकर ऋतु कमरे में आराम करने चली जाती है। कुछ समय बाद ऋतु की मां श्रीमती यशोधरा जी कॉलेज में हिंदी विभाग की अध्यापिका हैं वह कहती हैं - " ऋतु बेटा , आज तुम्हारी पसंद का भोजन बनाया है जल्दी आकर भोजन ग्रहण करो "। इतना कहकर श्रीमती यशोधरा जी अपने कमरे में जाकर कुछ किताबों के साथ में अपना बैग लेकर अपनी बेटी ऋतु के कमरे में चली जाती हैं और उसे देखकर मुस्कुराने लगती हैं। अपनी मां को कमरे में मुस्कुराते हुए देखकर ऋतु भी मुस्कुराने लगती है। मां ऋतु के सिर पर हाथ रखकर उसे गले से लगा लेती हैं और कहती हैं - " कितनी समझदार है मेरी बेटी अब बहुत जल्दी तुम्हारी शादी करनी है तुम्हारी बहुत याद आएगी मेरी प्यारी ऋतु , अब मुझे जाना है कॉलेज में मीटिंग है बहुत जरूरी है और भोजन ज़रूर ग्रहण करना ठीक है "। इतना कहकर श्रीमती यशोधरा जी घर से चली जाती हैं। मगर उनके मन में " आधुनिक तकनीक का उपयोग " पर होने वाली कॉलेज की मीटिंग के विचारों के साथ में वाद - विवाद प्रतियोगिता की नवीन प्रस्तुति जिसका शीर्षक " AI ने मेरी शादी बचा ली " इन दोनों ने अपना घर बना लिया था और इस घर में एक खिड़की भी खुलने लगती है उनकी बेटी ऋतु की शादी जो अब एक ज़िम्मेदारी बनकर उन्हें इसका एहसास कराने लगती है कि शादी कितना पवित्र संबंध होता है कितनी समझदारी के साथ दोनों व्यक्तियों को इसे संभालना होता है।
कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाता है। ऋतु और कोमल की प्रस्तुति बहुत अच्छी रही और सभी ने इन दोनों की तारीफ़ की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। ऋतु और कोमल भी बहुत खुश होती हैं क्योंकि इन यादों का स्थान कॉलेज की सुनहरी यादों में सबसे आगे रहने वाला था।
कुछ दिनों के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के परिणाम प्रस्तुत होते हैं और ऋतु को सर्वश्रेष्ठ गायन एवं नृत्य सम्मान से सम्मानित किया जाता है और कोमल को सर्वश्रेष्ठ वाद - विवाद प्रतियोगिता सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
कोमल के वाद - विवाद प्रतियोगिता का विषय " AI ने मेरी शादी बचा ली " जिसके माध्यम से " आधुनिक तकनीक का उपयोग " के बारे में समाज को जागरूक बनाने की कोशिश की गई। इसके सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक के रूप में श्रीमती यशोधरा जी को सम्मानित किया जाता है।
कुछ दिनों के बाद कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद ऋतु की मां श्रीमती यशोधरा जी उसके पिताजी श्री आलोक जी से बात करती हैं। श्री आलोक जी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वह अपने दोस्त श्री मोहन जी के बेटे अरुण के बारे में उनको बताते हैं। अगले हफ्ते दोनों परिवार मिलते हैं अरुण और ऋतु दोनों एक - दूसरे से मिलकर एक - दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं बच्चों की इस खुशी में शामिल होकर दोनों परिवार सगाई एवं विवाह की चर्चा करके तारीखों को सुनिश्चित कर लेते हैं।
दोनों परिवार बहुत खुश होते हैं और शादी की तैयारी में एक - दूसरे का सहयोग करने लगते हैं अरुण और ऋतु भी एक - दूसरे के साथ बातें करते हैं और शादी के लिए कपड़े, गहने , खरीदते हैं और सजावट के लिए अपने विचारों को साझा भी करते हैं।
इतनी खुशियों भरे वातावरण के साथ में कुछ काले बादल भी अपनी दस्तक देने लगते हैं। ऋतु के फोन पर कुछ मैसेज और फोटो आते हैं जिन्हें ऋतु अनदेखा कर देती है क्योंकि वह अपने विवाह की तैयारी में व्यस्त होती है। फिर कुछ दिनों के बाद उसके फोन पर कुछ मैसेज और फोटो आते हैं। अचानक ऋतु का ध्यान इन मैसेज और फोटो की तरफ़ जाता है। यह फोटो ऋतु के कुछ व्यक्तिगत जीवन से जुड़े हुए थे और संदेश में साफ लिखा था बीस लाख रूपए भेज दीजिए अन्यथा यह फोटो सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। मगर यह फोटो किसी अज़नबी के पास कैसे पहुंचे उसे कुछ पता नहीं था। तभी अरुण का फ़ोन आता है और वह संदेश और फोटो के बारे में बहुत गुस्से में बात करते हुए शादी नहीं करने के लिए बोल देता है। ऋतु अपने माता - पिता को सबकुछ बता देती है दोनों परिवार बातें करते हैं मगर शादी के लिए अरुण और उसका परिवार असहमति देते हैं। कोमल को यह सारी जानकारी मिलती है और वह उन फोटो को ध्यान से देखती है और ऋतु से कहती है - " ऋतु हमें " आधुनिक तकनीक का उपयोग " करना चाहिए क्योंकि यह सभी फोटो नकली हैं तुम्हें वाद - विवाद प्रतियोगिता याद है जिसका शीर्षक " AI ने मेरी शादी बचा ली " था तुम्हें याद है "।
ऋतु कुछ पलों तक ख़ामोशी में रहती है और फिर अपने माता - पिता के साथ इस विषय में चर्चा करती है और सभी फ़ोटो को साइबर पुलिस को भेज देती है। साइबर पुलिस सभी फोटो की जाँच करना शुरू कर देती है। ऋतु और उसके माता - पिता भी कुछ चीजों की जाँच करते हैं फिर ऋतु को ख़बर मिलती है कुछ समय पहले भी इस प्रकार की घटनाएँ शहर में हुई थीं और सभी घटनाओं में एक समानता थी कि सभी विवाह के समय ही हुई थीं। ऋतु यह ख़बर कोमल को देती है और कोमल यह ख़बर सुनकर ऋतु से कहती है - " यह कोई संयोग नहीं हो सकता है यह योजना का मुख्य भाग है " आधुनिक तकनीक का उपयोग " करके हमें इसको ध्यान से देखना चाहिए "। कोमल साइबर पुलिस स्टेशन में फोन करके यह ख़बर देती है और फिर कोमल , साइबर पुलिस , ऋतु और उसका परिवार यह सभी मिलकर एक योजना बनाते हैं। ऋतु अपने घर पहुंच जाती है और अपने कमरे की बालकनी में बैठकर आसमान में सितारों को देखती है उसकी आंखों में आंसू आने लगते हैं। वह सोचती है - " अरुण तुम्हें विश्वास करना चाहिए कुछ फोटो के कारण रिश्ते तोड़े नहीं जाते हैं। तभी अरुण का फोन आता है और वह कहता है - " ऋतु हम तुम्हारे साथ हैं परिवार ने सभी फोटो की जाँच में पाया है कि सभी गलत हैं हमें माफ कर देना "। यह सुनकर ऋतु सितारों से कहती है - " AI ने मेरी शादी बचा ली "।
अगले हफ्ते साइबर पुलिस के साथ कोमल , अरुण और उसका परिवार यह सभी ऋतु के घर पहुंच जाते हैं। ऋतु और उसका परिवार कुछ भी समझ नहीं पाते हैं। साइबर पुलिस कहती है - " अपराधियों ने यह सभी फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बनाए थे और पुलिस उन्हें गिरफ़्तार कर चुकी है "। अरुण के माता - पिता ऋतु के परिवार से कहते हैं - " आप सभी हमें माफ कर देना हम सभी सच्चाई से अवगत हो चुके हैं यह सभी चीजें यह शादी तोड़ने के साथ में एक विश्वास को तोड़ने का कार्य करना चाहती थीं। मगर विश्वास सभी रिश्तों की नींव होता है। हम सभी आपसे माफ़ी मांगते हैं हमें माफ़ कर दीजिए और विवाह के लिए अपनी अनुमति प्रदान कीजिए। कोमल की तरफ देखकर ऋतु उससे कहती है - " कोमल धन्यवाद आज तुम्हारे सहयोग से सच्चाई सभी के सामने प्रस्तुत है "। श्रीमती यशोधरा जी कहती हैं - " तकनीक का उपयोग बहुत समझदारी के साथ करना चाहिए। " आधुनिक तकनीक का उपयोग " मानव के मस्तिष्क पर निर्भर होता है "। ऋतु कहती है - " मां आज " AI ने मेरी शादी बचा ली "। कुछ दिनों के बाद अरुण और ऋतु विश्वास के साथ में अपने नवीन जीवन में प्रवेश करते हैं।