Jul 27, 2026 11:28 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Abhishek Sharma News: भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा। इंग्लैंड के खिलाफ भी आखिरी मैच में सिंगल डिजिट में रन आया था। उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाने के मामले में संजू सैसमन को भी पीछे छोड़ दिया है।

लगातार फेल होने के मामले में अभिषेक शर्मा नंबर वन
Abhishek Sharma News: भारत बनाम जिम्बाब्वे तीन मैचों की सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। अभिषेक शर्मा पिछले चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से लगातार फेल होते आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में उन्होंने 3 (5) रन बनाए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में उनके बल्ले से 1 (8) रन निकला। दूसरा मैच में 8 (8) बनाए। तीसरे और आखिरी मैच में भी 4 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाकर चलते बने। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में भी उन्होंने 16 (14) रन बनाए थे। यह पहला मौका नहीं है, जब अभिषेक शर्मा लगातार तीन या उससे अधिक पारियों में सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं। इससे पहले भी दो बार हो चुके हैं और ऐसा सबसे ज्यादा बार करने वाले भारतीय ओपनर भी बन गए हैं। वे सबसे ज्यादा बार लगातार तीन या उससे अधिक बार सिंगल डिजिट में आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। वे एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार ऐसा कर चुके हैं। भारत का कोई भी दूसरा सलामी बल्लेबाज 3 बार लगातार तीन या उससे अधिक पारियों में सिंगल डिजिट में आउट नहीं हुआ है। वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा एक बार किया है। तब वे लगातार चार पारियों में 9, 5, 0, और 1 रन बना सके थे। मुरली विजय ने भी एक बार यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 0, 2, 7, और 5 रन लगातार चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बतौर भारतीय ओपनर बनाए थे।
केएल राहुल के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दो बार दर्ज है। उन्होंने पहली बार 0, 1, 0, 0 का स्कोर खड़ा किया था। उसके बाद 4, 9, 9 का स्कोर बनाया था। शुभमन गिल का नाम भी इस सूची में दो बार है। उन्होंने 3, 7, 6 का स्कोर पहली बार और 9, 0 और 8 का स्कोर दूसरी बार किया था। विराट कोहली के नाम भी एक बार यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वे लगातार तीन मैचों में सिंगल डिजिट में आउट हुए हैं। उन्होने 9, 4 और 0 का स्कोर बनाया था। संजू सैमसन ने दो बार ऐसा किया है। उन्होंने पहली बार 5, 3, 1 का स्कोर बनाया था और दूसरी बार हाल ही में आयरलैंड इंग्लैंड सीरीज में 5, 0 और 1 रन का स्कोर हनाया था। अभिषेक शर्मा ऐसा तीन बार कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने 4, 7, 4 का स्कोर बनाया था। दूसरी बार विश्व कप में लगातार तीन शून्य बनाए थे और अब लगातार चार मैचों में 3, 1, 8, 2 का स्कोर बना चुके हैं।
T20I में लगातार 3 या उससे ज़्यादा बार सिंगल डिजिट (10 से कम रन) पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर
वीरेंद्र सहवाग (9, 5, 0, 1)
मुरली विजय (0, 2, 7, 5)
केएल राहुल (0, 1, 0, 0)
केएल राहुल (4, 9, 9)
ईशान किशन (2, 1, 4)
शुभमन गिल (3, 7, 6)
शुभमन गिल (9, 0, 8)
विराट कोहली (1, 4, 0)
अभिषेक शर्मा (4, 7, 4)
संजू सैमसन (5, 3, 1)
अभिषेक शर्मा (0, 0, 0)
संजू सैमसन (5, 0, 1)
