
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख
बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी स्टार सेलिब्रिटी की डेटिंग को लेकर खबरें आती रहती हैं. कुछ कंफर्म हो जाती हैं तो कुछ महज अफवाह रहती है. फिलहाल अब संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के रिलेशनशिप में होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. दरअसल दोनों ने अपने वेकेशन से अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन इनकों देखने के बाद फैंस के बीच चर्चा है कि दोनों साथ में हैं.
पिछले कुछ समय से ये चर्चा थी कि दोनों रिश्ते में हैं और अब इस चर्चा को नई तस्वीरों ने और हवा दे दी है. दोनों के सोशल मीडिया हैंडल्स की फोटो में फैंस को लोकेशन से लेकर बहुत सारी चीजें एक जैसी दिखाई दी हैं.
एक ही जगहें की तस्वीरें
संजीदा शेख ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो हरियाली भरी एक लोकेशन पर एक ट्री हाउस में नजर आ रही हैं. जिसमें उन्हें हंसी-खुशी के कुछ पल बिताते देखा जा सकता है. पहली नजर में देखने पर यही लगता है कि वो अकेले क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, लेकिन इन तस्वीरों में कुछ चीजों ने ध्यान खींचा है. जैसे टेबल पर दो कप रखे हुए हैं और यही दो कप सेम जगह पर हर्षवर्धन राणे की तस्वीरों में भी दिखाई दिए.
इसी तरह से सबसे पहली चीज ने ध्यान खींचा है वो है लोकेशन. जिस जगह से संजीदा शेख की तस्वीरें ली गई हैं, ठीक वहीं पर हर्षवर्धन राणे की भी तस्वीरें हैं. उन्हें कुकिंग करते देखा जा सकता है, जिसमें सिगड़ी से लेकर खाने के बर्तन और टेबल तक बाकी की चीजें भी बिल्कुल सेम टू सेम हैं. अब फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
लोगों ने की कमेंट की बरसात
संजीदा शेख की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ” ‘सनम तेरी कसम 2’ हर्षवर्धन राणे भी वहां हैं. “दूसरे ने लिखा, आप और हर्षवर्धन राणे एक साथ” और दिल का स्टिकर भी ड्रॉप किया. एक यूजर ने सवाल वाले लहजे में लिखा, “हर्षवर्द्धन राणे कहां हैं. उन्होंने भी यही सेम पोस्ट किया है.”
हर्षवर्धन राणे की पोस्ट पर भी लोग इसी तरह से कमेंट करते नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने पूछा, ‘ये दूसरा कप किसके लिए है.’ इस पर कुछ लोग जवाब देते नजर आए और इसी तरह से एक यूजर ने लिखा, “ये संजीदा शेख के लिए हैं. उनका इंस्टाग्राम देखें, उन्होंने भी यही शेयर कियाहै, वो रिलेशनशिप में हैं.” यहां तक कि यूजर्स का कहना है कि वो फिल्म तैश के टाइम से अब तक तकरीबन 7 सालों से साथ हैं.
दोनों एक्टर्स का वर्क फ्रंट
फिल्म ‘सिला’ (Silaa) और ‘सनम तेरी कसम 2’ (Sanam Teri Kasam 2) हर्षवर्धन राणे के मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक हैं. संजीदा शेख हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘इक्का’ (Ikka) में नजर आई हैं. इसके अलावा वो कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) में भी दिखाई दीं.
ये भी पढ़ें: बैक टू बैक फ्लॉप! अब 1800 करोड़ की मूवी वाले डायरेक्टर संग Ram Charan का टाई अप, फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More