lifestyle

सूट के साथ पैंट सिलवाती हैं, तो मोहरी के ये 8 फैंसी डिजाइन सेव कर लें! खूब कर रहे हैं ट्रेंड

August 7, 2026

Pant Mohri Designs: अगर आप भी सूट के साथ पैंट बनवाना पसंद करती हैं, तो मोहरी के ये डिजाइन सेव कर लें। आजकल डिजाइनर मोहरी का जमाना है। सिंपल सूट को भी एलिगेंट लुक देना हो, तो ये डिटेलिंग मोहरी पर करवाई जा सकती हैं।

1/9

पैंट की मोहरी के फैंसी डिजाइन सेव कर लें

सूट के साथ आजकल ज्यादातर महिलाएं पैंट सिलवाना ही प्रिफर करती हैं। पैंट कंफर्टेबल रहती है और इसमें लुक भी काफी मॉडर्न आता है। खासकर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली गर्ल्स के लिए सूट के साथ पैंट स्टिच कराना एक अच्छा ऑप्शन रहता है। अमूमन पैंट सिंपल ही होती है, लेकिन आजकल इसकी मोहरी पर अलग अलग डिजाइन बनवाने का ट्रेंड काफी बढ़ा है। ओकेजन के हिसाब से महिलाएं पैंट की मोहरी पर डिटेलिंग कराना पसंद करती हैं। अगर आप भी सूट के साथ पैंट सिलवाने वाली हैं, तो उसकी मोहरी के लिए ये ट्रेंडी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

खूबसूरत कट वर्क और पर्ल डिटेलिंग

किसी खास मौके के लिए सूट सिलवा रही हों, तो पैंट पर इस तरह की मोहरी बनवा सकती हैं। इसमें खूबसूरत कट वर्क और पर्ल डिटेलिंग का काम है। साथ ही लेस भी है, जिससे ओवरऑल पैंट का लुक काफी डिजाइनर आने वाला है।

3/9

सूट का कपड़ा और लेस अटैच कराएं

थोड़े ट्रेंडी और यूनिक लुक के लिए आप सूट का प्रिंटेड कपड़ा भी पैंट की मोहरी पर इस तरह से अटैच करा सकती हैं। साथ में लेस लगवाकर बड़ा ही फैंसी लुक आता है। डेली वियर के कॉटन वाले सूटों के साथ आप ये एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। ओवरऑल बहुत ही स्टाइलिश सूट लगेगा।

4/9

लैटिस डिजाइन मोहरी

आजकल इस तरह की मोहरी काफी पसंद की जा रही हैं। इसमें कपड़े की पट्टियों को जोड़कर सुंदर पैटर्न बनाया जाता है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। अगर आपका सूट थोड़ा हैवी है, तो इस तरह की पैंट्स स्टिच कराना अच्छी चॉइस रहेगी।

5/9

गोटा पट्टी और डिजाइनर डिटेलिंग

पैंट की मोहरी के लिए आप इस तरह का डिजाइन भी चुन सकती हैं। किसी तीज त्यौहार के लिए सूट तैयार करा रही हैं, तो ये मोहरी परफेक्ट रहेगी। इसमें गोटा-पट्टी और डिजाइनर डिटेलिंग है, जिससे काफी फेस्टिव लुक आता है।

6/9

ट्राएंगल कट वर्क वाला डिजाइन

मोहरी पर इस तरह का ट्राएंगल कट वर्क भी आजकल काफी पॉपुलर हो रहा है। इसे आप पैंट से ले कर प्लाजो में भी करा सकती हैं। डेली वियर का सूट है, तो सिंपल कट वर्क काफी रहेगा। वहीं किसी स्पेशल ओकेजन के लिए सिलवा रही हैं, तो पर्ल और लेस डिटेलिंग भी करा सकती हैं।

7/9

नेट या शिफॉन फैब्रिक लगवाएं

पैंट की मोहरी वाले हिस्से पर आप कोई हल्का फैब्रिक अटैच करा सकती हैं। मैचिंग में ही नेट या शिफॉन, जॉर्जेट जैसे फैब्रिक ले लें और कुछ इस तरह से अटैच करा लें। बहुत ही फैंसी लुक आता है। साथ में थोड़ी और डिटेलिंग जैसे टेसल्स और कट वर्क भी एड ऑन करा सकती हैं।

8/9

डिजाइनर मोहरी बनवाएं

सिंपल डेली वियर सूटों को महंगा और स्टाइलिश लुक देना हो, तो इस तरह की मोहरी बनवाना बेस्ट चॉइस है। इसमें आप खूबसूरत सी मैचिंग लेस लगवा सकती हैं। साथ ही फैब्रिक से डिटेलिंग करा कर भी काफी अच्छा लुक आता है।

9/9

पार्टी वियर सूट के लिए चुनें ये मोहरी

अगर आपका सूट पार्टी वियर है, तो उसकी मोहरी भी जरा अलग हटकर और डिजाइनर होनी चाहिए। इसके लिए आप इस तरह का पैटर्न चुन सकती हैं। इसमें लैटिस डिटेलिंग के साथ बीड्स का सुंदर काम भी है, जिससे ओवरऑल लुक थोड़ा हेवी और डिजाइनर आता है।

Fashion Tips

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसूट के साथ पैंट सिलवाती हैं, तो मोहरी के ये 8 फैंसी डिजाइन सेव कर लें! खूब कर रहे हैं ट्रेंड