अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

ओटीटी पर आएगी हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी हैवान
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
बॉक्स ऑफिस पर हैवान का हुआ बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान की फिल्म हैवान दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम रही। जिसकी वजह ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है। इस बीच अब हैवान की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है।
जिसके चलते निर्देशक प्रियदर्शन की इस साइको थ्रिलर की ओटीटी रिलीज डेट (Haiwaan OTT Release) की अहम जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले समय में हैवान को कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी पर कब और कहां आएगी हैवान?
फिल्म हैवान के जरिए अभिनेता सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 18 साल बाद सिनेमा जगत में वापसी की। इससे पहले ये दोनों सुपरस्टार फिल्म टशन में नजर आए थे। लेकिन सैफ और अक्की की वापसी फिल्म हैवान की असफलता को नहीं टाल सकी और ये मूवी फ्लॉप साबित हुई। अब हैवान की ओटीटी रिलीज का अपडेट सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें- बैकफुट पर गई अक्षय कुमार की Haiwaan, हनुमान अंश की वजह से चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 6 नवंबर 2026 को हैवान को ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। आप इस मूवी को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर घर बैठे आसानी से देख पाएंगे। हालांकि, अभी हैवान की ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। लेकिन ये तय है कि सोनी लिव पर ही आप इस मूवी को देख पाएंगे।

क्योंकि थिएटर्स रिलीज से पहले ही हैवान के डिजिटल राइट्स की डील हो गई थी, जिसे सोनी लिव ने खरीदा था। ऐसे में आने वाले समय में हैवान सोनी लिव पर सिनेप्रेमियों का दिल जीतने की कोशिश करेगी। मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की छाप नहीं छोड़ पाई थी और इस साल की सबसे खराब बॉलीवुड फिल्मों में शुमार हुई है।
हैवान की असफलता का कारण क्या?
दरअसल फिल्म हैवान की असफलता का मुख्य कारण ये है कि ये फिल्म प्रियदर्शन की मलयालम सिनेमा की साइको थ्रिलर ओप्पम का रीमेक थी, जिसमें मोहनलाल ने अहम किरदार निभाया था। मोहनलाल की ओप्पम पहले से ही हिंदी में यूट्यूब पर मौजूद थी। शायद इसी वजह से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान को देखने के लिए थिएटर्स में लोग नहीं गए।