Haiwaan Copied: एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान के पोस्टर रिलीज हो गए है. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ये फिल्म कॉपी है.
Haiwaan Copied: एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान के पोस्टर रिलीज हो गए है. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ये फिल्म कॉपी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/16/haiwaan-2026-07-16-12-19-53.jpg)
Haiwaan Photograph: (KVN Productions)
Haiwaan Copied: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर चर्चा में थे. वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म के कई पोस्टर रिलीज कर दिए हैं. इतना ही नहीं, इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. लेकिन जैसे ही फिल्म का लुक सामने आया तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज होने लग गई. वहीं, अब बताया जा रहा है कि हैवान 10 साल पहले आई एक साइको थ्रिलर फिल्म की कॉपी है. तो चलिए जानते हैं.
खौफनाक है हैवान का पोस्टर
हैवान के जो पोस्टर रिलीज किए गए हैं, वो काफी खौफनाक और दमदार हैं. एक पोस्टर में अक्षय कुमार का चेहरा काफी हद तक छुपा हुआ है और वे एक विंटर कैप पहने नजर आ रहे हैं. इस पर लिखा है 'वेंजेंस सीज एवरीथिंग'. वहीं, दूसरे पोस्टर में सैफ अली खान का चेहरा लाल और पीले रंग की डार्क लाइट में बेहद खतरनाक दिख रहा है, वहीं ऊपर लिखा है 'एवरी सेंस इज अ वेपन'. वहीं, एक पोस्टर में दोनों एक्टर्स के चेहरों के साथ एक बच्ची हाथ में टेडी बियर लिए खड़ी दिख रही है.
इस फिल्म की कॉपी निकली हैवान
फेमस निर्देशक प्रियदर्शन (Priya Darshan) की फिल्म हैवान साउथ फिल्म की कॉपी है. बताया जा रहा है कि ये मोहनलाल (Mohanlal) की मलयालम साइको-थ्रिलर ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक होने वाली है. खास बात ये है कि ओप्पम का डायेक्शन भी प्रियदर्शन ने ही किया था. 10 साल पहले 2016 में रिलीज हुई ओप्पम में मोहनलाल के अलावा विलने के रोल में
समुथिरकानी नजर आए थे. फिल्म की कहानी बदले की भावना पर आधारित थी.
ये भी पढ़ें- 'प्लीज सुसाइड नहीं करो...' Bigg Boss 13 फेम माहिरा शर्मा के पोस्ट से मची हलचल, टेंशन में आए फैंस
क्या थी ओप्पम की कहानी?
फिल्म की कहानी जयरामन (मोहनलाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधा होता है. वो अपनी तेज सुनने, सूंघने और महसूस करने की क्षमता के वजह से बेहद आत्मनिर्भरहोता है और एक अपार्टमेंट में लिफ्ट ऑपरेटर के रूप में काम करता है. जयरामन एक रिटायर्ड जज की बेटी की देखभाल भी करता है. जब एक सीरियल किलर उस जज की हत्या कर देता है, तो हालात ऐसे बनते हैं कि शक की सुई जयरामन पर आ जाती है. इसके बाद वो खुद को बेगुनाह साबित करने और असली कातिल को पकड़ने की कोशिश करता है. फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और थ्रिल देखने को मिलता है.
हैवान और ओप्पम में अंतर
बता दें, हैवान फिल्म 'ओप्पम' से प्रेरित है, लेकिन प्रियदर्शन ने साफ किया है कि ये इसका सीधा रीमेक नहीं है. हैवान की की पूरी कहानी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें सैफ अली खान ब्लाइंड का रोल प्ले करेंगे और एक लड़की को एक खतरनाक साइको किलर से बचाने की कोशिश करेंगे. वहीं अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में सस्पेंस, मर्डर इन्वेस्टिगेशन और थ्रिल देखने को मिलेगी. कुलमिलाकर हैवान और ओप्पम की कहानी में कई बदलाव करे गए हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस की गई है. फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए अक्षय कुमार ने जो लाइन्स लिखी हैं, वे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उन्होंने लिखा- 'एक सब कुछ देखता है, एक से कुछ नहीं छूटता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी!' इसके ठीक नीचे उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए बताया कि ये फिल्म सितंबर में रिलीज होगी. उन्होंने लिखा- '#हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है.'
ये भी पढ़ें- 'मरने मत दो', सोनम वांगचुक को लगातार मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट, अब अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी ने उठाई आवाज