world-news

Greater Noida: मॉल में लिफ्ट अटकी, 31वीं मंजिल से आ रहे आठ लोग फंसे; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

September 30, 2026

मंगलवार रात बिसरख थाना क्षेत्र की H&S बिल्डिंग में 31वें फ्लोर पर रोमियो लेन रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी थी. पार्टी के बाद जब दोस्त लिफ्ट से नीचे जा रहे थे, तो दूसरे फ्लोर पर लिफ्ट अचानक रुक गई.

मंगलवार रात बिसरख थाना क्षेत्र की H&S बिल्डिंग में 31वें फ्लोर पर रोमियो लेन रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी थी. पार्टी के बाद जब दोस्त लिफ्ट से नीचे जा रहे थे, तो दूसरे फ्लोर पर लिफ्ट अचानक रुक गई.

author-image

New Update

lift

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के H&S मॉल में एक लिफ्ट अटक गई. लिफ्ट में पार्टी से लौट रहे आठ लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे. ये लोग 31वीं मंजिल पर मौजूद एक रेस्टोरेंट से नीचे आ रहे थे. मंगलवार रात बिसरख थाना क्षेत्र की H&S बिल्डिंग में 31वें फ्लोर पर रोमियो लेन रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी थी. पार्टी के बाद जब दोस्त लिफ्ट से नीचे जा रहे थे, तो दूसरे फ्लोर पर लिफ्ट अचानक रुक गई. 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट

HNS मॉल की लिफ्ट में करीब एक घंटे तक फंसे 8 लोग

गौर सिटी चौक के पास HNS मॉल के रोमियो लेन की घटना

31वें फ्लोर से नीचे आने के दौरान अचानक बंद हुई लिफ्ट

लिफ्ट में मौजूद 8 लोग करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे

अंदर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से संपर्क करने में हुई… pic.twitter.com/J7krq5qsb0

— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) September 30, 2026

लिफ्ट में फंसे लोगों को मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला. इस दौरान कुछ लोगों को घुटन भी महसूस होने लगी. अनिकेत नाम के एक युवक ने जानकारी दी कि वे 40 मिनट तक फंसे रहे. मगर इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. काफी देर बाद यह लिफ्ट खुल पाई. मगर इस क्रम में करीब एक घंटे का समय लग गया. लिफ्ट में सवार लोगों ने मॉल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. 

मॉल में पार्टी खत्म होने के बाद लौट रहे थे 

जानकारी के मुताबिक, आठ लोग बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए HNS मॉल आए थे. पार्टी 31वें फ्लोर पर चल रही थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग नीचे जाने के लिए लिफ्ट में पहुंचे. लिफ्ट में सवार होने के कुछ देर बाद वह अचानक बंद हो गई. इसके बाद सभी आठ लोगों को करीब एक घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहना पड़ा.  लिफ्ट में फंसे लोगों के मुताबिक अंदर मोबाइल नेटवर्क नहीं था. ऐसे में बाहर मौजूद किसी शख्स से संपर्क करना कठिन हो गया. लंबे वक्त तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस घटना के बाद लिफ्ट के इमरजेंसी रिस्पॉन्स रिस्टम और लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हाईजैक की आशंका के बीच 'फ्लाई दुबई' की फ्लाइट की सऊदी अरब में लैंडिंग, इजरायल जा रहा था विमान

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें