world-news

DRM आशीष जैन ने दारौंदा-महाराजगंज स्टेशन का इंस्पेक्शन किया: सीवान में गुड्स शेड और LHS निर्माण कार्यों का जायजा लिया - Siwan News

September 30, 2026

सीवान में रेल परिचालन को सुरक्षित, सुचारु और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने बुधवार को दारौंदा और महाराजगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

.

DRM विशेष ट्रेन से पहले दारौंदा और फिर महाराजगंज स्टेशन पहुंचे। उनके पहुंचने को लेकर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहले से सक्रिय रहे।

स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान DRM ने दोनों स्टेशनों और आसपास के रेल परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया।

आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति को भी देखा।

करीब एक घंटे के ठहराव के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महाराजगंज स्टेशन पर DRM ने निर्माणाधीन गुड्स शेड का विशेष रूप से निरीक्षण किया।

उन्होंने गुड्स शेड के निर्माण कार्य की स्थिति और भविष्य में होने वाली माल ढुलाई की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

LHS का भी इंस्पेक्शन किया

DRM ने निर्देश दिया कि गुड्स शेड में वाहनों और माल की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए उपयुक्त एंट्री और एग्जिट प्वाइंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने गुड्स शेड में मर्चेंट रूम और लेबर शेड की सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां रेलवे से जुड़े व्यापारियों,कर्मचारियों और श्रमिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी नहीं हो।

संबंधित अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इसके बाद DRM ने क्रासिंग गेट पर निर्माणाधीन LHS (लिमिटेड हाइट सबवे) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

DRM ने निर्देश दिया कि LHS का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।उन्होंने निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होने देने और तय समय के अनुसार काम को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। DRM के निरीक्षण को स्टेशन और रेल परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के रूप में देखा गया।