entertainment

सलमान खान को लेकर Govinda ने की थी भविष्यवाणी, 19 साल पहले भाईजान को दी करियर बदलने वाली सलाह - govinda gave career definer advice to salman khan before 19 years during partner

August 12, 2026

हाल ही में गोविंदा ने ये खुलासा किया है कि उन्होंने सलमान खान को 19 साल पहले एक जरूरी सलाह दी थी। ...और पढ़ें

सलमान खान और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान और गोविंदा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. पार्टनर में नजर आए थे दोनों

  2. सलमान और गोविंदा अच्छे दोस्त

  3. गोविंदा ने की थी बड़ी भविष्यवाणी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था जब बतौर एक्टर सलमान खान का करियर काफी खराब चल रहा था। उस दौर में उनकी गिनी-चुनी फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थीं, जिनमें गोविंदा (Govind संग पार्टनर का नाम पहले आता है। 

हाल ही में गोविंदा ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने 19 साल पहले भाईजान को एक करियर बदलने वाली बड़ी सलाह दी थी। साथ ही गोविंदा ने भी कहा है कि उन्होंने सलमान को लेकर पहले भविष्यवाणी की थी। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या है-

सलमान को गोविंदा की सलाह

यूं तो अभिनेता सलमान खान लोगों को नसीहत और काम देने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन गोविंदा ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने सलमान को ही नसीहत दे दी। पार्टनर फिल्म के दौरान का किस्सा बताते हुए गोविंदा ने कहा- वो उस दौरान दुखी थे। जिसे खुद से, प्रेम से, उम्मीदों और अपेक्षाओं से तकलीफ हो, उसका इलाज किसी और के पास नहीं होता है। उनका चेहरा उतर गया था, मुझे लगा कि उन्हें उनके सत्य से अवगत कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 32 सालों से Govinda का फेवरेट है 'चुलबुला' गाना, 'खटिया तोड़' डांस देख हिल गया था बॉलीवुड

govinda salman khan

मैंने उनसे कहा कि सलमान अपनी तरफ देखिये। मैं तो राजनीति से बाहर निकला था, 114 किलो का था। मुझे पता था कि जब तक वजन कम नहीं करूंगा, तब तक चरित्र रोल ही मिलेंगे, जैसा पार्टनर फिल्म में कर रहा था। उसमें सिर्फ कामेडी के लिए था। मैंने उनसे कहा कि इस फिल्म के हीरो तो तुम हो, लेकिन लगते नहीं हो।

salman govinda

तुम दुखी लग रहे हो। इससे बाहर निकलो। दो-तीन घंटा एक्सरसाइज करो। धर्मेंद्र की तरह लगो। तुम ऐसे हीरो हो, जिसके पास माता-पिता, भाई-बहन, खूबसूरत चेहरा और व्यक्तित्व सब कुछ है। धर्मेंद्र के बाद आप अकेले इंसान हैं, जिसे देखकर लोग कहते हैं कि क्या हसीन हीरो है। मैंने उन्हें कहा था कि वह और दस साल इंडस्ट्री पर राज करेंगे, वह वो कर रहे हैं।

गोविंदा जल्द करेंगे कमबैक

लंबे समय से बतौर अभिनेता गोविंदा सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी दो कमबैक मूवीज का एलान किया था, जिनमें रूपा और दुनियादारी के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी उनकी इन दोनों मूवीज की रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है।