technology

Google अकाउंट हैक हुआ तो क्या-क्या जा सकता है? Security Checkup ऐसे करें

August 28, 2026

Google अकाउंट सिर्फ Gmail तक सीमित नहीं है, इसमें आपकी फोटो, ड्राइव, कांटेक्ट और सेव किए गए पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी भी हो सकती है. ऐसे में अकाउंट हैक होने पर नुकसान काफी बड़ा हो सकता है.

Written By : मानसी उपाध्याय |  Updated at : 28 Aug 2026 06:50 PM (IST)

Preferred Sources

google account hacked tips know What happen if Google account is hacked and how to do Security Checkup Google अकाउंट हैक हुआ तो क्या-क्या जा सकता है? Security Checkup ऐसे करें

गूगल अकाउंट हैक बचाव टिप्स

Source : pexels

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मजबूत पासवर्ड, 2FA, रिकवरी जानकारी हमेशा अपडेट रखें.

फोन में मौजूद कई जरूरी सेवाएं Google अकाउंट से जुड़ी होती हैं. Gmail, Google Photos, Drive, Contacts और Google Password Manager जैसी सेवाओं में आपकी पर्सनल और जरूरी जानकारी सेव हो सकती है. ऐसे में अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपके Google अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है, तो परेशानी सिर्फ ईमेल तक सीमित नहीं रहती है. आपकी दूसरी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है.

इसी वजह से अपने Google अकाउंट की सिक्योरिटी पर नजर रखना जरूरी है Google की कुछ सुरक्षा सेटिंग्स ऐसी हैं, जिनकी मदद से आप अकाउंट में हुई संदिग्ध गतिविधि देख सकते हैं और अनजान डिवाइस या ऐप्स की एक्सेस को हटाकर सुरक्षा बढ़ा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि Google अकाउंट हैक हुआ तो क्या-क्या जा सकता है और Security Checkup कैसे करें

Google अकाउंट हैक हुआ तो क्या-क्या जा सकता है?

अगर किसी को आपके Google अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है, तो Gmail के अलावा Google Photos, Drive, Contacts और सेव किए गए पासवर्ड जैसी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है. इसके अलावा जिन ऐप्स और वेबसाइट्स में आपने Google अकाउंट से साइन इन किया है, वहां भी जोखिम हो सकता है. 

Google Security Checkup कैसे करें?

 Google का Security Checkup फीचर अकाउंट की सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी एक जगह दिखाता है. Google अकाउंट की सुरक्षा जांचने के लिए अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में Google Security Checkup खोलें और अपने अकाउंट में साइन इन करें.इसके बाद Google आपके अकाउंट की सुरक्षा स्थिति दिखाएगा.

यहां आप देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस में लॉगिन है, Two-Step Verification चालू है या नहीं, किन थर्ड-पार्टी ऐप्स और वेबसाइट्स को आपके Google अकाउंट का एक्सेस मिला हुआ है और आपका Recovery Phone Number साथ ही Email अपडेट है या नहीं. अगर कोई अनजान डिवाइस, ऐप या सुरक्षा से जुड़ी समस्या दिखाई देती है, तो वहीं से जरूरी बदलाव करके उसका एक्सेस हटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें - अब iPhone में अपने आप बन जाएंगी Reels! जानें क्या है इंस्टाग्राम का ये टूल

Google अकाउंट को सुरक्षित रखने के जरूरी तरीके

1.  कमजोर, एक जैसे या डेटा लीक में सामने आए पासवर्ड को तुरंत बदलें और हर अकाउंट के लिए अलग मजबूत पासवर्ड रखें.

2. पासवर्ड भूलने या अकाउंट लॉक होने पर रिकवरी नंबर और ईमेल काम आते हैं. इसलिए दोनों की जानकारी हमेशा अपडेट रखें. 

3.  2FA चालू करने के बाद लॉगिन के लिए पासवर्ड के साथ अतिरिक्त पुष्टि भी जरूरी होती है, जिससे अकाउंट की सुरक्षा बढ़ती है. 

4. Google अकाउंट से जुड़े थर्ड-पार्टी ऐप्स और वेबसाइट्स की समय-समय पर जांच करें और जिनकी जरूरत नहीं है, उनका एक्सेस हटा दें. 

5. पासवर्ड, रिकवरी जानकारी, 2FA और ऐप एक्सेस जैसी सेटिंग्स को समय-समय पर चेक करते रहें, जिससे किसी भी संदिग्ध बदलाव का तुरंत पता चल सके. 

यह भी पढ़ें - GTA 6 में दिखेगी असली दुनिया, बदलने जा रही गेमिंग की दुनिया?

About the author मानसी उपाध्याय

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More

Published at : 28 Aug 2026 06:50 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola