गूगल 12 अगस्त को Pixel 11 सीरीज के साथ अपना नया Pixel 11 Pro Fold लॉन्च करेगा, जिसकी संभावित कीमत 1.73 लाख से 1.82 लाख रुपये के बीच होगी। ...और पढ़ें
Google का मुड़ने वाला 5G फोन: 16GB तक RAM, 8-इंच डिस्प्ले और 5,015 mAh बैटरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल इन दिनों अपने अगले बड़े इवेंट की तैयारी में जुटा है, जिसमें कंपनी अपने नए Pixel डिवाइस लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले स्मार्टफोन लाइनअप में चार मॉडल Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro फोल्ड भी शामिल होगा। गूगल ने कन्फर्म किया है कि इवेंट का फोकस Gemini Intelligence पर रहेगा।
ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि Pixel 11 Pro Fold में क्या-क्या खास हो सकता है, तो चलिए इसकी संभावित कीमत से लेकर संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Google Pixel 11 Pro Fold की लॉन्च डेट और संभावित कीमत
गूगल अपने इस नए Pixel 11 Pro Fold को 12 अगस्त को Pixel 11 सीरीज के साथ लॉन्च करने वाली है। कीमत की बात करें तो Pixel 11 Pro Fold की संभावित कीमत 1 लाख 73 हजार रुपये से 1 लाख 82 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
Google Pixel 11 Pro Fold के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल के इस फोल्ड फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 8-इंच का LTPO OLED इनर डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि कवर डिस्प्ले 6.4-इंच का हो सकता है। इसमें भी 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में Tensor G6 चिप मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
इसके अलावा, इस हैंडसेट में 5,015mAh की बैटरी भी मिल सकता है जिसके साथ 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। आने वाले Pixel फोल्डेबल के दो कलर ऑप्शन Midnight Haze और Pine में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Google Pixel 11 Pro Fold के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 10.8MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 10MP का कैमरा मिल सकता है।