world-news

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, आज गोल्ड ₹415 और सिल्वर ₹797 सस्ता; जानें आपके शहर का ताजा रेट - Haribhoomi

July 17, 2026

Gold Price Today (17 July 2026): सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹1,41,264 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,16,637 प्रति किलो पर पहुंच गई।

Gold Price Today (17 July 2026)

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, आज गोल्ड ₹415 और सिल्वर ₹797 सस्ता; जानें आपके शहर का ताजा रेट।

  • Published: 17 Jul 2026, 03:41 PM IST
  • Last Updated: 17 Jul 2026, 03:41 PM IST

Gold Price Today (17 July 2026): सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार (17 जुलाई) को हल्की नरमी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा दरों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹415 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹1,41,264 पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,29,398, 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,948 और 14 कैरेट सोने का रेट ₹82,639 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर, चांदी भी ₹797 प्रति किलोग्राम सस्ती होकर ₹2,16,637 प्रति किलो पर पहुंच गई। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के ताजा भान जानें।  

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (रुपये/10 ग्राम)

शहर कीमत 
दिल्ली  ₹1,42,680
मुंबई  ₹1,42,530
जयपुर  ₹1,42,680
कोलकाता  ₹1,42,530
रायपुर  ₹1,42,530
लखनऊ  ₹1,42,680
पटना  ₹1,42,580
भोपाल  ₹1,42,580
अहमदाबाद  ₹1,42,580

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।