world-news

ठेकेदार खलील की मौत में आरोपी शिवसेना नेता कौन है? पत्नी पर भी FIR, एकनाथ शिंदे-कांग्रेस से जुड़े तार

July 17, 2026

Time Published: Friday, July 17, 2026, 15:41 [IST]

Maharashtra Politics Pune News Hindi: महाराष्ट्र के पुणे में एक 65 वर्षीय ठेकेदार खलील शेख ने कथित रूप से अपनी जान ने दी। मरने से पहले ठेकेदार ने पहले वीडियो रिकॉर्ड किए और सुसाइड नोट भी छोड़े। इसमें ठेकेदार ने अपनी मौत का जिम्मेदार शिवसेना नेता रविंद्र धंगेकर को ठहराया।

बताया कि लंबे समय से चल रहे वित्तीय विवाद, धमकियों और मानसिक उत्पीड़न के चलते उसने खौफनाक कदम उठाया है। स्वारगेट पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में पूर्व कस्बा पेठ विधायक रविंद्र धंगेकर, उनकी पत्नी और अन्य व्यवसायिक सहयोगियों को नामजद किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि रविंद्र कौन हैं?

who-is-ravindra-dhangekar-shiv-sena-leader-
2025 में कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे रविंद्र धंगेकर। (फाइल फोटो सोर्स-एक्स @mieknathshinde)

पूर्व पार्षद बालासाहेब शेडगे और पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर पर गंभीर आरोप

दरअसल, गुलतेखड़ी इलाके के रहने वाले खलील शेख सेंटरिंग (कंस्ट्रक्शन) के व्यवसाय से जुड़े थे। परिवार के अनुसार, कई सालों से व्यापारिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहे थे। कथित तौर पर बार-बार धमकियां, दुर्व्यवहार और आर्थिक दबाव ने उन्हें टूटने पर मजबूर कर दिया।

15-16 जुलाई की दरमियानी रात ठेकेदार खलील शेख ने मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले कई वीडियो रिकॉर्ड किए। आखिरी दो नोट भी लिखे। इसमें अपने व्यापारिक साझेदारों पर धोखाधड़ी, लाखों रुपये का नुकसान और धमकियों का आरोप लगाया। इस नोट में सबसे चौंकाने वाले नाम निकले, पूर्व पार्षद बालासाहेब शेडगे और पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर।

10 से ज्यादा पर FIR दर्ज, पूर्व MLA का नाम सुर्खियों में

मृतक ठेकेदार की परिवार की शिकायत पर स्वारगेट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत FIR दर्ज की। इसमें पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर, उनकी पत्नी श्याम कोलापकर, विशाल केदारी, सुनील अय्यर, रघु गौड़ा, सुनील बोरा, राज सेठिया, हामिद शेख, पूर्व पार्षद बालासाहेब शेडगे, शुभम और अन्य का नाम शामिल है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत निकम ने बताया कि ठेकेदार के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वीडियो और मृतक के आखिरी नोट की जांच भी जारी है। आरोपियों की भूमिका पर भी पुलिस की पैनी नजर है। हालांकि, अभी तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आइए अब एक नजर डालते हैं कि रविंद्र धंगेकर कौन हैं? कांग्रेस-एकनाथ शिंदे का क्या कनेक्शन?

Who Is Ravindra Dhangekar: शिवसेना नेता रविंद्र धंगेकर कौन है?

पुणे की स्थानीय राजनीति का सबसे चर्चित चेहरा रविंद्र हेमराज धंगेकर है। राजनीति की शुरुआत 1990 के दशक के अंत में शिवसेना से हुई। पुणे महानगरपालिका (PMC) चुनाव में नगरसेवक बने। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना (MNS) में भी नगरसेवक रहे। साल 2017 में अचानक कांग्रेस जॉइन की। 2023 की कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में रविंद्र ने बीजेपी के गढ़ में सेंध मारकर जीत का परचम लहराया। 2024 के चुनाव में लोकसभा (पुणे) और विधानसभा दोनों में करारी शिकस्त मिली। मार्च 2025 में घरवापसी हो गई। कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए। शिंदे ने मुंह मीठा कराकर पार्टी में वापसी कराई।

किस जाति से हैं रविंद्र धंगेकर ?

आपको बता दें कि, धंगेकर OBC समुदाय से आते हैं। कुश्ती बैकग्राउंड, सामाजिक कार्य (हिंदमाता प्रतिष्ठान) और आक्रामक अंदाज उनकी पहचान है। रविंद्र ने हमेशा से ही आम आदमी की राजनीति पर बल दिया है।

(PTI इनुपट के साथ)