business-finance

Gold Price: सोने की रफ्तार थमी है, खत्म नहीं हुई! एक्सपर्ट बोले गोल्ड बनाएगा नया रिकॉर्ड

September 6, 2026

Sep 06, 2026 01:44 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Gold Price Outlook: सोने के दाम आने वाले समय में रिकॉर्ड हाई तक पहुंच सकते हैं
  • ऐसा मानना है कि गोल्डमैन स्कैस से जुड़े सीनियर एक्सपर्ट टोनी किम का
Gold Price Today check

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है।

Gold Price Outlook: सोने की रफ्तार पर इस समय ब्रेक भले ही लगा है लेकिन बुल रन समाप्त नहीं हुआ है। यह कहना है गोल्डमैन स्कैस से जुड़े टोनी किम का। उनका मानना है कि फेड रिजर्व की पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान संघर्ष की वजह से फिलहाल गोल्ड की डिमांड में कमी आई है। लेकिन लॉन्ग टर्म में अब भी सोने की भविष्य शानदार है। उनका कहना है कि आने वाले समय में सोने का दाम नया रिकॉर्ड हाई तक पहुंच सकता है। टोनी इसकी वजह दुनिया भर के सेंट्रल बैंक को मानते हैं। केंद्रीय बैंकों की तरफ से लगातार सोना खरीदा जा रहा है। बता दें, एक्सपर्ट का मानना है कि एक बार अनिश्चितता के बादल छंटने के बाद सोना नया रिकॉर्ड बना सकता है।

कब निवेशक लगा सकते हैं दांव

टोनी किम का मानना है कि 4000 डॉलर प्रति आउंस (लगभग 134000 रुपये) के आस-पास गोल्ड आने की स्थिति में दांव लगाना सही रहेगा। मौजूदा समय में रेट 4479 डॉलर प्रति आउंस के आस-पास बना हुआ है।

सोने की तेजी थमी है, खत्म नहीं

जनवरी में उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद से ही गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा फेड रिजर्व के मुखिया का महंगाई को लेकर क्या अप्रोच रहेगा इसको लेकर अनिश्चितता का दौर है। दूसरी वजह युद्ध की वजह से आसमान छूती तेल की कीमतें। जिसका एग्रीकल्चर से लेकर मेटल मार्केट्स तक पर असर पड़ा है।

1 सितंबर को सोने का दाम 2 प्रतिशत लुढ़क गया था। तब ट्रेजरी यील्ड और डॉलर में इजाफा देखने को मिला था। वहीं, स्पॉट गोल्ड का रेट 2.4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4242.20 रुपये के स्तर पर आ गया था। अमेरिकी जॉब के आंकड़ों ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया है। मौजूदा परिस्थितियों में बाजार को उम्मीद है कि फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

सेंट्रल बैंकों की तरफ से हो रही जमकर खरीदारी

किम का मानना है कि 2022 का साल एक टर्निंग प्वाइंट था। रूस-यूक्रेन युद्ध और रूस के सेंट्रल बैंक के रिजर्व को सीज करने की वजह से दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की तरफ से अचानक गोल्ड की जमकर खरीदारी की जाने लगी। किम के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की तरफ से 400 से 500 टन सोना खरीदा जा रहा था। जोकि अब 1000 से 1100 टन सोना खरीदा जा रहा है। वहीं, सोने की खाद्यानों से हर साल 3500 टन सोना निकल रहा है। यानी एक तिहाई गोल्ड सिर्फ सेंट्रल बैंक ही खरीद ले रहे हैं।

चांदी की लेकर क्या कुछ कहा?

किम सिल्वर मार्केट को लेकर सावधानी बरतने को कह रहे हैं। सोने के मुकाबले चांदी का बाजार काफी छोटा है। किम का मानना है कि चांदी का दाम 50 से 80 डॉलर तक जाता दिख रहा है। यह 100 डॉलर तक जा सकता है। हालांकि, यह रिटेल, फिजिकल और इनवेस्टमेंट डिमांड पर निर्भर करेगा।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less