world-news

Friendship Day 2026 Date: अगस्त में कब है फ्रेंडशिप डे? दोस्तों को भेजें दिल छू लेने वाले Wishes, Messages और शायरी

August 1, 2026

Friendship Day 2026 Date: फ्रेंडशिप डे, हर साल अगस्त के महीने में मनाया जाने वाला एक वार्षिक पर्व होता है. यह दिन हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है.  साल 2026 में फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को मनाया जाएगा. क्योंकि इस दिन पर ही अगस्त का पहला संडे है. फ्रेंडशिप डे, दोस्तों को समर्पित दिन होता है. इस दिन पर सभी दोस्त एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं. फ्रेंडशिप डे स्पेशल बैंड पहनाते हैं. चॉकलेट्स खिलाते हैं और सभी साथ मिलकर समय बिताते हैं. यह दिन पुराने गिले-शिकवे मिटाए जाते हैं और दोस्ती को नए सिरे से शुरू किया जाता है. 

रविवार को ही क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?

रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की कहानी सालों पुरानी है. वर्ष 1930 में जॉयस हॉल नामक एक अमेरिकी ग्रीटिंग कार्ड बिजनेस मैन ने मित्रता-थीम वाली छुट्टी का विचार रखा था, जिसे 2 अगस्त को मनाया जाना था. फिर दशकों बाद यह विचार अमेरिका में फीका पड़ गया, लेकिन किसी तरह अन्य जगहों पर इसे फिर से लोकप्रियता मिलने लगी. पराग्वे के एक डॉक्टर, डॉ. रामोन आर्टेमियो ब्राचो ने 1958 में एकबार फिर से इसी तरह का विचार रखा, उनका मानना ​​था कि लोगों के बीच दोस्ती वह काम कर सकती है, जो राजनीति अक्सर नहीं कर पाती है. इन्होंने अगस्त के रविवार को फ्रेंडशिप डे से जोड़ा था.

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात, 'लक्ष्मी योजना' को मंजूरी; जानें कब से हर महीने मिलेंगे 2500

फ्रेंडशिप डे 2026 पर भेजे अपने दोस्तों को ये संदेश

1.Friendship Day 2026 Wishes

दोस्ती वो नहीं जो हर रोज मिले, 
दोस्ती वो है जो हर पल दिल में रहे...
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं...

2.Friendship Day 2026 Wishes

दोस्त बेशक एक हो
लेकिन ऐसा हो 
जो अलफाज से ज्यादा 
खामोशी को समझें

Friendship Day 2026 Wishes
Friendship Day 2026 Wishes Photograph: (ai generated)

3.Friendship Day 2026 Message

भगवान जिन्हें खून के रिश्तों में बांधना भूल जाता है
उन्हें सच्चे दोस्त बनाकर गलती सुधारता है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे डियर

4.Friendship Day 2026 Message

वो दोस्त जो सबकी नजरों से बचाकर
अंतिम पिज्जा स्लाइस तेरे लिए रख ले...
वही तेरा असली यार है!
Happy Friendship Day

5.Friendship Day 2026 शायरी

दोस्त को दोस्त का इशारा याद रहता है,
हर दोस्त को अपना दोस्ताना याद रहता है,
कुछ पल सच्चे दोस्त के साथ तो गुजारो,
वो अफसाना मौत तक याद रहता है...

6.Friendship Day 2026 शायरी

दोस्ती का रिश्ता सबसे न्यारा होता है,
हर सुख-दुख में जो साथ हमारा होता है
रब सलामत रखे हर उस दोस्त को,
जिसके बिना जीवन अधूरा होता है

7.Friendship Day 2026 शायरी

ना दौलत चाहिए, ना शोहरत चाहिए,
बस हर जन्म में तेरा साथ चाहिए
दोस्ती का ये रिश्ता यूं ही बना रहे,
बस इतनी-सी रब से फरियाद चाहिए

Friendship Day 2026 Wishes
Friendship Day 2026 Wishes Photograph: (ai generated)

8.Friendship Day 2026 मैसेज

जिंदगी की राहों में हर कदम पर आपका साथ बना रहे, हमारी दोस्ती हमेशा यूं ही मुस्कुराती रहे...

Happy Friendship Day

9.Friendship Day 2026 मैसेज

आप जैसे दोस्त हर किसी की किस्मत में नहीं होते। मेरी ज़िंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए आपका दिल से धन्यवाद...

Happy Friendship Day

10.Friendship Day 2026 Wishes

दोस्ती सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत सौगात है। मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद...

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

11.Friendship Day 2026 Wishes

हर खुशी में आपका साथ मिले, हर मुश्किल में आपका हाथ मिले। हमारी दोस्ती हमेशा यूं ही सलामत रहे..

Happy Friendship Day

Friendship Day 2026 Wishes
Friendship Day 2026 Wishes Photograph: (ai generated)

12.Friendship Day 2026 Wishes

दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है, क्योंकि इसमें सिर्फ अपनापन और विश्वास होता है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

13.Friendship Day 2026 Wishes

रिश्ते तो बहुत मिलते हैं, लेकिन सच्ची दोस्ती हर किसी के नसीब में नहीं होती।

फ्रेंडशिप डे 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें- शादी के बाद कपल को मिलेंगे 5 लाख रुपये और सोने का सिक्का, तुरंत उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ