entertainment

Friday Releases: सस्पेंस और क्राइम से भरपूर होगा ये शुक्रवार, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज - friday ott and theater releases salman khan 7 dogs to welcome to the jungle these 9 series and movies binge watch on weekend

August 20, 2026

अगस्त का तीसरा शुक्रवार बहुत ही एंटरटेनिंग होने वाला है। इस फ्राइडे ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में वो फिल्में-सीरीज आएंगी, जो वीकेंड की बोरियत बिल्कुल दूर कर देंगी। नीचे देखें लिस्ट:

9 सीरीज के अगस्त का तीसरा शुक्रवार होगा धमाकेदार/ फोटो- Jagran Graphics

9 सीरीज के अगस्त का तीसरा शुक्रवार होगा धमाकेदार/ फोटो- Jagran Graphics

HighLights

  1. अगस्त का तीसरा शुक्रवार लाएगा दर्शकों के लिए ढेर सारा मनोरंजन

  2. 9 फिल्में और सीरीज OTT और थिएटर्स में होंगी रिलीज

  3. सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक 21 अगस्त को करेंगे मनोरंजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक में वह फिल्में रिलीज होती हैं, जो ट्रेंडिग लिस्ट में गर्दा उड़ाती हैं। हम अगस्त के तीसरे शुक्रवार की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में 21 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मो और सीरीज की पूरी लिस्ट तैयार हो चुकी है। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट देखते हैं लिस्ट।

जन नागयन (Jana Nayagan)

कई विवादों में फंसने वाली थलापति विजय की फिल्म जन नायगन सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म में विजय वेत्री कोंदन के किरदार में दिखाई देंगे, जो पूर्व पुलिस ऑफिसर था, लेकिन उसके हालात उसे अपराधी बना देते हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान एच विनोथ ने संभाली है। मूवी में थलापति विजय के साथ बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 21 अगस्त
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर-एक्शन ड्रामा

फेसिंग एल चापो (Facing El Chapo)

सच्ची घटना पर बेस्ड फेसिंग एल चापो एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म है, जो मै मैक्सिकन के पुलिस ऑफिसर्स आर्टुरो कारमोना और हेक्टर रोसालेस की एक बड़े ड्रग गैंग से हुई मुटभेड़ पर आधारित है। एक सिंपल ट्रैफिक जांच से शुरू हुई ये घटना कैसे एक चौंकाने वाली बड़ी घटना में बदलती है। यही मूवी में दिखाया गया है।

रिलीज डेट- 21 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम एक्शन ड्रामा

क्लीन अप कंपनी (Clean Up Company)

क्लीन अप कंपनी एक डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी भ्रष्‍टाचार से भरपूर एक कस्बे सरिबगंज की है। इस टीवी सीरीज की कहानी तीन दोस्तों राजू, स्वपन और गोल्डी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्राइम सीन से सबूत मिटाने और बॉडी को ठिकाने लगाने का डेंजर और प्रॉफिटेबल बिजनेस करते हैं। हालांकि, ये करते हुए एक ऐसी मुश्किल में फंस जाते हैं, जहां से बाहर आना मुश्किल है।

रिलीज डेट- 21 अगस्त
प्लेटफॉर्म- अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player)
जॉनर- डार्क कॉमेडी

प्यार प्रेम कल्याणम (Pyaar Prema Kalyanam)

यह एक तमिल एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी कहानी पावी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। वह शादी के बाद अपने परिवार का साथ छोड़ने से साफ-साफ इनकार कर देती है, जिसके बाद उसका पति एलन अपने ससुराल में रहने के लिए आ जाता है, जिसके बाद कल्चर, व्यक्तित्व और जनरेशन पर सवाल खड़े हौ जाते हैं।

रिलीज डेट-21 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- फैमिली एंटरटेनर

चेन्नई लव स्टोरी (Chennai Love Story)

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में निवेदिता की कहानी दिखाई गई है, जो एक IT प्रोफेशनल है। उसकी खूबसूरत सी दुनिया में तब उथल-पुथल मच जाती है, जब उसका मंगेतर उसे शादी के दिन छोड़ देता है। डिप्रेशन से जूझ रही निवेदिता चेन्नई शिफ्ट हो जाती है, जहां उसे स्टीव के साथ रूम शेयर करना पड़ता है और जिंदगी उसे एक बार फिर मौका देती है।

रिलीज डेट- 21 अगस्त
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
जॉनर- रोमांटक ड्रामा

7 डॉग्स (7 Dogs)

सलमान खान और संजय दत्त की हॉलीवुड में डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। बीते दिनों ही सलमान खान ने अपनी सऊदी अरब फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया था। मूवी में बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान आदिल एल अरबी और बिलाल फलान ने संभाली है।

रिलीज डेट- 21 अगस्त
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

उनमधम (Unmadham)

सस्पेंस से थ्रिलर तक फिल्में देखना पसंद करने वाले फैंस के लिए उधम बिल्कुल परफेक्ट फिल्म है। औटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली यह साइकोलॉजिकल ड्रामा की कहानी रहस्यमयी तरीकों से होने वाली मौतों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

रिलीज डेट- 21 अगस्त
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (Sony Liv)
जॉनर- मिस्ट्री थ्रिलर

वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल इस फ्राइडे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को हंसाने के लिए बिल्कुल तैयार है। मूवी में खिलाड़ी कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 21 अगस्त
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- कॉमेडी

द ग्रैंड सुपरहीरो (The Grand Superhero)

जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म द ग्रैंड सुपरहीरो जिन्होंने सिनेमाघरों में मिस कर दी है, उन्हें घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। मूवी को आप वीकेंड पर बैठकर बच्चों के साथ घर पर ही देख सकते हैं।