world-news

Baba Ramdev Health Tips: क्या योगा करने से शुगर कंट्रोल कर सकते हैं? स्वामी रामदेव ने बताए असरदार योगासन और फायदे

August 20, 2026

Baba Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव आयुर्वेदिक एक्सपर्ट होने के साथ-साथ योगाचार्य भी है. उन्हें पूरी दुनिया में योगा के लिए जाना जाता है. वे योगाभ्यास से लोगों को हेल्दी रहने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं कि क्या शुगर को कंट्रोल करने के लिए योगा फायदेमंद है या नहीं.

Published byNamrata Mohanty

Baba Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव आयुर्वेदिक एक्सपर्ट होने के साथ-साथ योगाचार्य भी है. उन्हें पूरी दुनिया में योगा के लिए जाना जाता है. वे योगाभ्यास से लोगों को हेल्दी रहने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं कि क्या शुगर को कंट्रोल करने के लिए योगा फायदेमंद है या नहीं.

author-image

New Update

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips Photograph: (ai generated)

Baba Ramdev Health Tips: डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना होता है. इसके लिए उन्हें दवाओं का सेवन करना पड़ता है. दवाओं के साथ बैलेंस डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और स्ट्रैस मैनेजमेंट भी जरूरी होता है. बॉडी को रेगुलरली एक्टिव रखने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. योगाचार्य बाबा रामदेव ने अपने एक वीडियो में बताया है कि अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 5 प्राणायम करना जरूरी है. रोजाना प्राणायाम करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. बिना दवा की मदद से भी बॉडी को भी स्वस्थ रखा जा सकता है.

योगाभ्यास से शुगर नियंत्रित होगी

डायबिटीज मरीज यदि प्रतिदिन अनुलोम-विलोम करते हैं और मंडुकासन करते है तो उन्हें भी डायबिटीज में राहत मिलती है. रोजाना योग करने से तनाव भी कम होता है और बॉडी एक्टिव रहती है. चलिए जानते हैं कौन-कौन से योगासन करने से लाभ होगा.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन के मरीज अपनाएं बाबा रामदेव का यह नुस्खा, तुरंत दर्द से मिलेगा छुटकारा

1.शशांकासन 

डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य रखने के लिए रोजाना शशांकासन करना चाहिए. शशांकासन के दौरान धीमी और नियंत्रित तरीके से सांस लेनी चाहिए. इससे शरीर रिलैक्स होता है और तनाव कंट्रोल होता है. बाबा रामदेव ने बताया नियमित रूप से योगाभ्यास बॉडी को एक्टिव रखने के साथ-साथ इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर बनाता है और शुगर कंट्रोल रहती है. ये योगा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन को कम करता है.

2.योगमुद्रासन

योगमुद्रासन करने से डायबिटीज मरीजों को राहत मिलती है. इसे करने के दौरान शरीर आगे की तरफ झुकता है और पेट और कमर के पास दबाव पड़ता है. इस योग को करने से पाचन तंत्र और पेट के अंगों को लाभ होता है. बाबा रामदेव बताते हैं कि धीमी और नियंत्रित सांसों के साथ यह अभ्यास आपको मानसिक बेचैनी में कमी होती है. तनाव कम होने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है. नियमित योग करने से बॉडी एक्टिव रहती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है.

3.वक्रासन

वक्रासन करने से रीढ़ और धड़ को एक दिशा में मोड़ना होता है. यह एक सरल आसन है. इसे करने से शरीर का कोर और रीढ़ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. इसे करने से सांस पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है. तनाव और फिजिकल स्ट्रेंथ बढ़ जाती है. शुगर मैनेजमेंट होता है और नियमित रूप से करने से आप स्वस्थ रहते हैं.

4.मंडूकासन 

मंडूकासन यानी फ्रॉग पोज. इसे करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. यह सबसे प्रभावशाली योगासन है. इसे करने से पैंक्रियाज एक्टिव होता है और इंसुलिन सेल्स एक्टिव हो जाती है. यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है. इसके नियमित अभ्यास से कॉर्टिसोल का स्तर घटता है, जो सीधे तौर पर शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है.

5.गोमुखासन

गोमुखासन करने से शरीर की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं. इसका नियमित अभ्यास करने से शारीरिक गतिविधियां होती है और मांसपेशियां ग्लूकोज को सही तरीके से इस्तेमाल करती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहत कर सकती है. योग के दौरान धीमी और नियंत्रित सांस लेने से तनाव और बेचैनी कम होती है. तनाव कम रखना डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए जरूरी होता है.

इसलिए, आप नियमित रूप से इन 5 योगासनों को करते हैं तो शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: कमजोर आंखें और याददाश्त का कारण नींद की कमी भी हो सकती है! बाबा रामदेव से जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.