world-news

Former Minister Son Suicide: पूर्व मंत्री के बेटे ने कर ली आत्महत्या.. फार्महाउस में खुद पर कर लिया फायर, मौके पर ही टूट गई सांसे

September 12, 2026

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के 48 वर्षीय बेटे गगनजोत संधू की रूपनगर के ककोट गांव स्थित फार्महाउस पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Former Minister Son Suicide: पूर्व मंत्री के बेटे ने कर ली आत्महत्या.. फार्महाउस में खुद पर कर लिया फायर, मौके पर ही टूट गई सांसे

Former Minister Son Suicide || Image- ANI News File

Modified Date: September 12, 2026 / 04:03 pm IST

Published Date: September 12, 2026 3:55 pm IST

HIGHLIGHTS

  • पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत की मौत
  • फार्महाउस पर गोली लगने की घटना
  • पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Former Minister Son Commited Suicide: रूपनगर: हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार को यहां ककोट गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि गगनजोत (48) ककोट स्थित अपने फार्महाउस पर गए थे और वहां उन्होंने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के समय वह अकेले थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी (एसएचओ) सनी खन्ना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत जांच के बाद ही अधिक जानकारी सामने आएगी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रूपनगर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Former Minister Son Commited Suicide: गगनजोत, हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गुमथला गढ़ू गांव के सरपंच रह चुके थे। उनके पिता जसविंदर सिंह संधू पेहोवा से चार बार विधायक रहे थे, उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। जसविंदर सिंह संधू का 2019 में निधन हो गया था।

Join Our Whatsapp Group

Former Haryana Minister Jaswinder Singh Sandhu’s son Gaganjot Sandhu dies by suicide in Punjab’s Rupnagar.

It is said that Gaganjot Sandhu was twice Sarpanch of Gumthala Garhu village in Kurukshetra.

His father late Jaswinder Singh Sandhu was active in Haryana politics and was… pic.twitter.com/SIVPsUlGWl

— News Arena India (@NewsArenaIndia) September 12, 2026

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

VIDEO | Rupnagar, Punjab: Former Haryana Minister Jaswinder Singh Sandhu’s son Gaganjot Sandhu allegedly dies by suicide.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/bnJYRyKErE

— Press Trust of India (@PTI_News) September 11, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी

शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ

युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी

काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव

सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रखा

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Q1. गगनजोत संधू कौन थे?

उत्तर:  गगनजोत संधू पूर्व हरियाणा मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे और पूर्व सरपंच थे।

प्रश्न 2:  Q2. गगनजोत संधू की मौत कहां हुई?

उत्तर:  गगनजोत संधू की रूपनगर के ककोट गांव स्थित फार्महाउस पर गोली लगने से मौत हुई।

प्रश्न 3:  Q3. पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?

उत्तर:  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown