Updated: Friday, July 17, 2026, 9:32 [IST]
FBI Arrest Bhagwanpuria Gang Member Nitish Kaushal: अमेरिका ने पंजाब के कुख्यात भगवानपुरिया गैंग का अपराधी नीतीश कौशल को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इसकी ऑफिसियल जानकारी दी है। FBI ने गैंग्स्टर नीतीश कौशल पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, रंगदारी, हथियारों की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों में शामिल होने के आरोप लगाया हैं।
नीतीश कौशल को अमेरिकी स्टेट वर्मोंट में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गिरफ्तार किया। बता दें कि इससे कुछ सप्ताह पहले ही अमेरिका ने 'ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत भारत से जुड़े तीन बड़े आपराधिक गिरोहों के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
इसके साथ ही एक बार फिर पंजाब से जुड़े भारतीय गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को सुर्खियों में ला दिया है। इसके बाद से सवाल पूछे जा रहे हैं कि कौन है भगवानपुरिया गैंग का अपराधी नीतीश कौशल , भगवानपुरिया गैंग क्या है और कैसे काम करता है...
Who Is Nitish Kaushal: कौन है कुख्यात गैंगस्टर नीतीश कौशल?
अमेरिकी जांच एजेंसियाों के मुताबिक- नीतीश कौशल को जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुपका सक्रिय सदस्य है। FBI के अनुसार, वह इस गिरोह की ओर से कई हिंसक और खतरनाक वारदातों को अंजाम देने में शामिल था। उसने भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, मारपीट और अन्य क्रिमिनल एक्टिविटि में शामिल था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह गैंग केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अमेरिका सहित कई देशों में अपना नेटवर्क फैला चुका है।
FBI को क्यों थी नीतीश कौशल की तलाश?
अमेरिकी अधिकारियों ने भगवानपुरिया, बिश्नोई और धांधा गैंग से जुड़े 34 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए थे। इनमें से 11 आरोपी फरार थे। नीतीश कौशल भी उसी लिस्ट में शामिल था। अमेरिका की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अदालत ने 25 जून को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
उस पर RICO (Racketeer Influenced and Corrupt Organizations Act) के तहत आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। अमेरिका में यह कानून संगठित अपराध और गैंग नेटवर्क के खिलाफ सबसे सख्त कानूनों में से एक माना जाता है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, यदि नीतीश कौशल अमेरिकी कोर्ट में अपराधी साबित होते हैं, तो उन्हें कम से कम 10 साल की जेल से उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
क्या है भगवानपुरिया गैंग? कितना खतरनाक फैला है इसके तार
बता दें कि भगवानपुरिया गैंग की शुरुआत पंजाब से हुई थी। इस गैंग को जग्गू भगवानपुरिया हैंडल करता है, जो फिलहाल भारत की जेल में बंद है। जग्गू भगवानपुरिया कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था और लॉरेंस को बेहद करीबी माना जाता था। भगवानपुरिया गैंग को पंजाब के सबसे प्रभावि आपराधिक गिरोहों में गिना जाता है। इस गैंग ने अपना नेटवर्क भारत से बाहर भी फैला रखा है।
कई देशों तक फैला है गैंग का नेटवर्क
अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, भगवानपुरिया गैंग के एक हजार से अधिक सदस्य दुनिया भर में सक्रिय हैं। इनमें 100 से अधिक अमेरिका में मौजूद बताए गए हैं। इसके अलावा इस गिरोह के मेंबर कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी सक्रिय रुप से चल रहे हैं। यही कारण है कि अमेरिकी एजेंसियां इसे ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम नेटवर्क यानी अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोह के रूप में देखती हैं।
क्या है अमेरिका का Operation Hard Ball? लॉरेंस गैंग सहित कई गैंगस्टरों पर आई शामत
नीतीश कौशल की गिरफ्तारी अमेरिका के ऑपरेशन हार्ड बॉल का हिस्सा मानी जा रही है। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिकी एजेंसियां भारत से जुड़े गैंगस्टरों और उनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई, भगवानपुरिया और धांधा गैंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब नीतीश कौशल की गिरफ्तारी को इस अभियान की एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल नीतीश कौशल से अमेरिकी जांच अधिकारी गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे।