17

Image Credit :
farukpatel.com
Faruk Patel Story: ₹1 लाख से शुरू हुआ सफर
Faruk Patel Success Story: सपनों को सच करने की जिद इंसान से क्या कुछ नहीं करवाती! कभी ऑटो चलाने और पिज़्ज़ा हट में नौकरी करने वाले एक आम युवक ने आज अपनी मेहनत के दम पर 10,964 करोड़ रुपये का विशाल बिजनेस साम्राज्य खड़ा कर दिया है। यह प्रेरणादायक कहानी है केपी ग्रुप (KP Group) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. फारुक जी पटेल की। गुजरात के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले फारुक पटेल का यह सफर इस बात की मिसाल है कि अगर आपके इरादे मजबूत हों, तो जीरो से भी शिखर तक पहुंचा जा सकता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
27
Image Credit :
farukpatel.com
संघर्ष के शुरुआती दिन और कड़े इम्तिहान
फारुक पटेल का जन्म 24 मार्च 1972 को गुजरात के भरूच जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनके पिता एक बस कंडक्टर थे, इसलिए घर में आर्थिक तंगी हमेशा बनी रही। कम उम्र में ही उन्होंने पैसे और मेहनत की कीमत को समझ लिया था। जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए-कभी ऑप्टिकल शॉप पर बैठे, तो कभी ऑटो-रिक्शा चलाया।
37
Image Credit :
farukpatel.com
बेहतर भविष्य की तलाश में चले गए थे यूके
बेहतर भविष्य की तलाश में वह साल 1991 में यूके (UK) चले गए, जहां उन्होंने पिज़्ज़ा हट में टीम लीडर के रूप में काम किया। विदेश की सुख-सुविधाओं और अच्छी नौकरी के बावजूद उनका मन भारत में ही बसा था। वह कुछ बड़ा करना चाहते थे, इसलिए 1993 में वापस स्वदेश लौट आए और मात्र 1 लाख रुपये की छोटी सी पूंजी के साथ बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।
47
Image Credit :
farukpatel.com
जब खुद ट्रक चलाकर ढोईं ईंटें और आधी रात तक किया काम
शुरुआती दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं थे। एक बार हजीरा इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए माल की डिलीवरी होनी थी, लेकिन जब ट्रक ड्राइवर और मजदूर मौके पर नहीं पहुंचे, तो फारुक पटेल ने खुद कमान संभालने का फैसला किया। उन्होंने खुद ट्रक चलाया, ईंटें पहुंचाईं और आधी रात तक उन्हें अनलोड करने का काम किया। उस वक्त उनके कपड़े धूल से लाल हो चुके थे और शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन उनका कमिटमेंट अडिग था। हालांकि, कुछ महीनों बाद उन्हें अहसास हुआ कि यह बिजनेस मॉडल उनकी सोच के मुताबिक नहीं है, तो उन्होंने बिना झिझक के उसे बदलकर नए रास्ते की तलाश शुरू कर दी।
57
Image Credit :
farukpatel.com
टेलीकॉम से लेकर सोलर सेक्टर का जुआ और ऐतिहासिक सफलता
ट्रांसपोर्ट के बाद उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर में हाथ आजमाया और 13 साल तक देश के 16 राज्यों में मोबाइल टावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया। लेकिन 2G विवाद के झटके के बाद उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी यानी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उतरने का जोखिम उठाया। उस दौर में उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया और इसे भविष्य के साथ जुआ बताया। इस भारी मानसिक दबाव और तनाव के बीच भी उन्होंने हार नहीं मानी।
67
Image Credit :
farukpatel.com
आज तीन-तीन कंपनियों के मालिक हैं डा. फारुख
आज उनकी मेहनत रंग लाई है। केपी ग्रुप के पास केपीआई ग्रीन एनर्जी, केपी एनर्जी और केपी ग्रीन इंजीनियरिंग जैसी तीन दिग्गज लिस्टेड कंपनियां हैं। कंपनी का रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो 9.2 गीगावाट से ज्यादा का हो चुका है और 2030 तक 10 गीगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है। फारुक पटेल की यह कहानी साबित करती है कि सही समय पर लिया गया कड़ा फैसला और कभी न हार मानने वाला जज्बा इंसान की तकदीर बदल सकता है।
77
Image Credit :
farukpatel.com
Faruk Patel की कहानी में सबसे बड़ा सबक
पटेल की कारोबारी यात्रा में एक पैटर्न साफ दिखाई देता है-एक ही मॉडल से चिपके रहने के बजाय समय के साथ दिशा बदलना। ऑटो चलाने और छोटे लॉजिस्टिक्स कारोबार से लेकर टेलीकॉम और फिर रिन्यूएबल एनर्जी तक उनका सफर कई मोड़ों से गुजरा। युवा उद्यमियों के लिए उनका संदेश है-शुरुआत छोटी करें, लेकिन सोच बड़ी रखें। उनके मामले में शुरुआत करीब ₹1 लाख, एक छोटे ऑफिस और कुछ ट्रकों से हुई थी। तीन दशक से ज्यादा समय बाद KP Group तीन लिस्टेड कंपनियों और 10 GW से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।