world-news

अलवर में दो चरणों में होगा पंचायत चुनाव: जिले की 390 ग्राम पंचायत में 25 और 31 अक्टूबर को वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल - Alwar News

October 3, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Rajasthan Panchayat Election 2026: Alwar Voting & Result Schedule | News

अलवर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में पंचायत चुनाव 2 चरणों में होंगे। जिले में पंच-सरपंच के चुनाव के लिए वोटिंग 25 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए वोट 23 व 29 अक्टूबर को डाले जाएंगे।

अलवर में 11 पंचायत समिति हैं और 390 ग्राम पंचायत हैं, जिनको दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में रामगढ़, कठूमर, खेड़ली सौंखर, गोविंदगढ़, मुबारिकपुर व रैणी हैं। दूसरे चरण में उमरैण, मालाखेड़ा, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, थानागाजी पंचायत समिति शामिल है। पंच व सरपंच के चुनाव का परिणाम उसी दिन आएगा।

पहले चरण में पंच व सरपंच के लिए वोटिंग 25 अक्टूबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 31 अक्टूबर को है। इसी तरह पंचायत समिति वार्ड मेंबर और जिला परिषद वार्ड मेंबर के लिए पहले चरण की वोटिंग 23 अक्टूबर है तो दूसरे चरण की वोटिंग 29 अक्टूबर को है। दोनों का परिणाम 20 नवंबर को आएगा।

जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को

इसके बाद जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा। उप जिला प्रमुख 26 नवंबर को चुने जाएंगे। प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होगा। वहीं उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा।

राजस्थान के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं। राज्य सरकार ने एक देश-एक चुनाव की तर्ज पर एक प्रदेश-एक चुनाव कराने की घोषणा की थी। पिछली बार की तुलना में इस बार अलवर जिला छोटा है।

इससे पहले के चुनाव में अलवर में ही खैरथल-तिजारा, बहरोड़ व बानसूर भी शामिल था। लेकिन अब खैरथल-तिजारा अलवर जिला बन गया है। बहरोड़ व बानसूर भी कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शामिल हो गए हैं।

अलवर जिला परिषद में इस बार 39 वार्ड

पिछले चुनाव तक अलवर जिला परिषद में 49 सदस्य चुने गए थे। उसके बाद अलवर जिले का कुछ हिस्सा खैरथल-तिजारा जिले में चला गया। कुछ हिस्सा कोटपूतली- बहरोड़ जिले में शामिल कर दिया।

इस कारण अब अलवर जिले में 39 जिला परिषद के वार्ड हैं। अलवर जिला प्रमुख एसटी महिला आरक्षित हुआ है। जबकि पिछले कार्यकाल में यह सीट ओबीसी ओपन के लिए रिजर्व थी।

अलवर जिले में चुनाव का शेड्यूल

चरणजिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग तारीखपंच-सरपंच की वोटिंग की तारीखकिस पंचायत समिति में
पहला चरण23 अक्टूबर25 अक्टूबररामगढ़, कठूमर, खेड़ली सौंखर, गोविंदगढ़, मुबारिकपुर और रैणी
दूसरा चरण29 अक्टूबर31 अक्टूबरउमरैण, मालाखेड़ा, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ और थानागाजी

अलवर जिले में प्रथम चरण में कहां-कहां मतदान

पंचायत समितिग्राम पंचायत संख्याबूथ संख्या
रामगढ़2993
कठूमर50133
खेड़ली सौंखर2474
गोविन्दगढ़2892
मुबारिकपुर2680
रैणी48174
कुल205646

अलवर जिले में द्वितीय चरण यहां होंगे चुनाव

द्वितीय चरण

पंचायत समितिग्राम पंचायत संख्याबूथ संख्या
उमरैण38161
मालाखेड़ा39150
लक्ष्मणगढ़3096
राजगढ़41128
थानागाजी37112
कुल185647

पंच/सरपंच के चुनाव का पूरा कार्यक्रम

इवेंटपहला चरणदूसरा चरणतीसरा चरणचौथा चरण
अधिसूचना8 अक्टूबर (गुरुवार)13 अक्टूबर (मंगलवार)19 अक्टूबर (सोमवार)31 अक्टूबर (शनिवार)
नामांकन की अंतिम तिथि24 अक्टूबर (शनिवार)30 अक्टूबर (शुक्रवार)5 नवंबर (गुरुवार)15 नवंबर (रविवार)
नामांकन पत्रों की समीक्षा की अंतिम तिथि14 अक्टूबर (बुधवार)17 अक्टूबर (शनिवार)24 अक्टूबर (शनिवार)5 नवंबर (गुरुवार)
नाम वापसी की आखिरी तारीख15 अक्टूबर (गुरुवार)19 अक्टूबर (सोमवार)26 अक्टूबर (सोमवार)6 नवंबर (शुक्रवार)
चुनाव चिन्ह का आवंटन15 अक्टूबर (गुरुवार)19 अक्टूबर (सोमवार)26 अक्टूबर (सोमवार)6 नवंबर (शुक्रवार)
मतदान23 अक्टूबर (शुक्रवार)29 अक्टूबर (गुरुवार)4 नवंबर (बुधवार)14 नवंबर (शनिवार)
मतगणना25 अक्टूबर (रविवार)31 अक्टूबर (शनिवार)6 नवंबर (शुक्रवार)16 नवंबर (सोमवार)

.