
ट्रोलर्स को पारुल गुलाटी का जवाब
Parul Gulati The Traitors 2: मशहूर एक्ट्रेस और सफल बिजनेसवुमन पारुल गुलाटी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने सक्सेसफुल हेयर एक्सटेंशन ब्रांड के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में पारुल ने अपने तेज दिमाग और बेबाक अंदाज से दर्शकों का खूब दिल जीता. हालांकि, शो के दौरान डिबेट और गेमप्ले के बीच कई मौकों पर उनके हेयर एक्सटेंशन बिजनेस और लुक्स को लेकर को-कंटेस्टेंट्स द्वारा तीखी टिप्पणियां की गईं. अभिषेक मल्हान और साहिल सलाथिया ने भी उनके बिजनेस और नकली बालों पर कमेंट्स किए. अब पारुल गुलाटी ने खुलकर अपनी बात रखी है.
टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में जब पारुल से पूछा गया कि क्या गेम में उनके नकली बाल और प्रोफेशनल जैसे गैर-जरूरी मुद्दों पर तंज कसना और पर्सनल कमेंट्स पास करना गलत नहीं था, तब पारुल ने बिना किसी झिझक के कहा, “आज वो लोग मेरे उस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं, जो मैंने अपने हाथों से घर से शुरू किया था. भले ही उनका नजरिया जो भी रहा है, लेकिन मैं इसे बहुत अलग तरीके से देखती हूं.”
मुझे गर्व महसूस होता है- पारुल
पारुल ने ये भी कहा, “आज इतने बड़े प्लेटफॉर्म और प्राइम वीडियो पर उस प्रोडक्ट की चर्चा हो रही है, तो मुझे इस बात पर बेहद गर्व महसूस होता है. चाहे आप मुझे ट्रोल करो या कुछ भी कहो, कम से कम मेरे बालों और मेरे प्रोडक्ट्स के बारे में बात जरूर करो. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं बहुत खुश हूं. मेरा फायदा ही हुआ है.”
कुल्लू ने भी किया सपोर्ट
इस बातचीत के बीच शो के साथी कंटेस्टेंट आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) ने भी पारुल का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “पारुल के एक्सटेंशंस के बारे में कोई अच्छी बात करे या बुरी बात करे, अंत में जीत हमेशा पारुल की ही होती है.”
ये भी पढ़ें-
क्या तीसरे पार्ट के साथ खत्म हो जाएगी अजय देवगन की दृश्यम? उधर मोहनलाल ने दिया चौथी फिल्म का हिंट
बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगा खूंखारों का भौकाल! ब्लॉकबस्टर होगी तबाही की ये कहानियां?
लोग नहीं चाहते थे कि मैं सही साबित हूं
पारुल ने गेम में अपने शुरुआती एलिमिनेशन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने शो के अंदर सबसे पहले दो ट्रेटर्स को सही तरीके से पहचान लिया था, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनकी बात पर भरोसा करने के बजाय उन्हें ही बाहर कर दिया. पारुल ने बताया, “शो में हर कोई अपना गेम खेलना चाहता था. जब मैंने एपिसोड देखा तो समझ आया कि लोग सोच रहे थे कि हम पारुल का इंस्टिंक्ट क्यों सुनें? हर किसी को साबित करना था कि उनमें भी दिमाग है और वो भी गेम को लीड कर सकते हैं. कोई किसी को फॉलो नहीं करना चाहता था, सब खुद ऑब्जर्व करना चाहते थे. इसी वजह से मुझे आसानी से बाहर निकाल दिया गया, लेकिन मुझे इस बात का कोई मलाल नहीं है.”

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More