
राहुल गांधी पिछले काफी समय से चुनाव आयोग पर हमलावर हैं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने ‘मतदान चोरी’ को भारतीय जनता के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP, RSS और चुनाव आयोग ने मिलकर इसे अंजाम दिया है… तीनों ने देशद्रोह का कार्य किया है.
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मतदान चोरी भारतीय जनता के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला… BJP, RSS और EC, जिन्होंने इसे आयोजित किया, ने देशद्रोह का कार्य किया है… न्याय होगा.’ इस पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं चुनाव आयोग और उनके अफसरों को साफ कह रहा हूं, आप जो कर रहे हो वो गलत कर रहे हो, ये राजद्रोह है… टाइम आएगा.. हम आपको पकड़ेंगे.. बचेंगे नहीं आप.’
Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution.
The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
Justice will be served. pic.twitter.com/30kX06CBiH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 23, 2026
वहीं, कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बीजेपी और निर्वाचन आयोग मिलकर हमारी लोकतंत्र को नष्ट करने और लोगों की आवाज छीनने की साजिश रच रहे हैं. सबसे बड़ा देशद्रोह कार्य है वोट चोरी.
“BJP and the Election Commission are colluding to destroy our democracy and rob people of their voice.” pic.twitter.com/hXDhaJEria
— Congress (@INCIndia) September 23, 2026
मोदी को खुश करने के लिए ‘वोट चोरी’
वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के चहेते ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में अपनी मनमर्जी चला रहे हैं. कांग्रेस ने कहा, ‘इस बारे में खुद दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की है… शिकायत में साफ कहा गया कि दोनों चुनाव आयुक्त – सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी नहीं दी जाती… उनसे सलाह नहीं ली जाती… उनसे बिना पूछे या बताए हुए फैसले लिए जा रहे हैं… ये 14 शिकायतें मुख्य तौर से – SIR, फॉर्म 6 में बदलाव, नए वोटर का रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट से नाम हटाना और जोड़ना, नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील, वोटर लिस्ट की सुरक्षा और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर है.’
कांग्रेस ने आगे लिखा, ‘इन शिकायतों से साफ होता है कि तीन सदस्यों वाले चुनाव आयोग में सिर्फ ज्ञानेश कुमार की चल रही है, ज्ञानेश अपने बॉस मोदी की तरह तानाशाही कर रहे हैं और मोदी को खुश करने के लिए ‘वोट चोरी’ का काम कर रहे हैं, हम पहले भी कहते आए हैं कि मोदी ने चुनाव आयोग पर कब्जा कर रखा है, ज्ञानेश कुमार मोदी के हाथ की कठपुतली है, इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट से ये बात साबित होती है, मोदी और ज्ञानेश ने मिलकर देश के लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है, लेकिन ये बात याद रखना – वक्त आने पर सबका हिसाब होगा, जवाबदेही तय होगी… इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी.’
वोट चोरी के आरोपों पर लगातार हमलावर हैं राहुल
गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछले काफी समय से चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की थी. हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के वोट चोरी किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें गलत और निराधार बताया था.
सितंबर 2026 में भी राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर आयोग की कार्रवाई के बाद उन्होंने BJP और चुनाव आयोग पर विपक्षी दलों को कमजोर करने के आरोप लगाए. उन्होंने इसे ‘वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी’ की राजनीतिक बहस से जोड़ा.

विशाल कसौधन
विशाल कसौधन के डिजिटल पत्रकारिता के करीब एक दशक लंबे समय की शुरुआत एनडीटीवी से हुई थी. फिर लाइव इंडिया, इंडिया वॉयस, आजतक होते हुए टीवी9 तक पहुंची है. एनडीटीवी में कंटेंट राइटर, लाइव इंडिया में सब एडिटर, इंडिया वॉयस में सीनियर सब एडिटर और आजतक में चीफ सब एडिटर पद पर काम किया. फिलहाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से टीवी9 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं और रिटेनर-स्ट्रिंगर कोआर्डिनेशन को देखते हैं. आईडिएशन और कोआर्डिनेशन के साथ ही स्पेशल स्टोरी पर काम करते हैं. विशाल को उत्तर देश की राजनीति और क्राइम पर अच्छी पकड़ है. विशाल ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एंड टेलीविजन जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है. विशाल मूलत: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं. IIMC में पढ़ाई से पहले खुद का सिटी चैनल चला चुके हैं और कई चैनल के लिए जिला संवाददाता के रूप में काम कर चुके हैं.
Read More