Aug 24, 2026 10:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 1599 अप्रेंटिस पदों की भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

भारतीय रेल
अगर आप दसवीं पास हैं और साथ में आईटीआई भी कर रखा है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे यानी ECoR ने अपनी अप्रेंटिस भर्ती का ऐलान कर दिया है और इस बार कुल 1599 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। ये मौका उन लाखों उम्मीदवारों के लिए है जो रेलवे में करियर बनाने का सपना देखते आए हैं। नोटिफिकेशन का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था और अब आखिरकार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती एक्ट अपरेंटिस भर्ती 2026 के तहत निकाली गई है, जिसमें 25 अलग-अलग ट्रेड्स में कुल 1599 ट्रेनिंग सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसका नोटिफिकेशन 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया था और ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से हो गई है, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक रखी गई है। यानी उम्मीदवारों के पास तकरीबन तीन हफ्ते का वक्त है, जिसमें उन्हें फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
किन जगहों पर मिलेगी ट्रेनिंग
यह भर्ती एक्ट अपरेंटिस भर्ती 1961 के अंतर्गत की जा रही है और इसमें कैरिज रिपेयर वर्कशॉप मंचेश्वर, खुर्दा रोड, संबलपुर, रायगडा और मुख्यालय जैसे रेलवे डिवीजनों तथा वर्कशॉप्स में तैनाती दी जाएगी। मतलब साफ है कि ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में उम्मीदवारों को अपने-अपने ट्रेड के हिसाब से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।
उम्र सीमा और योग्यता क्या मांगी गई है
आयु की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी और इसमें न्यूनतम आयु 15 साल तो अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी, जिसका पूरा विवरण ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिया गया है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी दसवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है, साथ ही NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ट्रेड के हिसाब से योग्यता अलग-अलग हो सकती है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये देने होंगे, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
कुल 1599 पदों का बंटवारा किस तरह हुआ है
वर्गवार पदों की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 633, ओबीसी के लिए 435, ईडब्ल्यूएस के लिए 164, एससी के लिए 251 और एसटी वर्ग के लिए 116 पद रखे गए हैं। यानी हर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भरपूर मौका मौजूद है।
लिखित परीक्षा नहीं होगी
इस भर्ती में सबसे राहत की बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना पड़ेगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा, जो दसवीं कक्षा के अंकों से तैयार की जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार पात्रता की सभी शर्तें पूरी करता हो। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज़ लेकर जाना अनिवार्य होगा। वेतन के मामले में भी यह भर्ती आकर्षक मानी जा रही है। चयनित अप्रेंटिस को हर महीने 10,000 से 18,200 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- वहां अप्रेंटिस भर्ती 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
- वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें
- रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- फॉर्म में निजी, शैक्षणिक और वर्ग से जुड़ी जानकारी भरें
- फोटो, हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर उसकी पुष्टि वाली पर्ची डाउनलोड कर लें
सलाह यही है कि आखिरी दिन का इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से दिक्कत आ सकती है। फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना न भूलें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwari
शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव