education

DUSU चुनाव में Gen Z की पसंद बना ABVP,BJP बोली- छात्रों के राष्ट्रवादी संकल्प की जीत

September 19, 2026

DUSU चुनाव में Gen Z की पसंद बना ABVP,  BJP बोली- छात्रों के राष्ट्रवादी संकल्प की जीत

DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर बीजेपी नेताओं ने दी बधाई

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे नॉर्थ कैंपस में मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए हैं. एबीवीपी (ABVP) ने डूसू (DUSU) के चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत हासिल की है. एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव बने हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद जीता है. इस बंपर जीत ने यह दिखा दिया कि अब एबीवीपी युवाओं की पसंद बन गया है और Gen Z के दिल में जगह बना ली है.

एबीवीपी की इस जीत के बाद बधाइयों का तांता भी लग गया है. गृह मंत्री अमित शाह से लेकर दिल्ली प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने एबीवीपी को जीत की बधाई दी है और इसे युवाओं की जीत बताया है.

अमित शाह ने दी ABVP को बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने ABVP को बधाई देते हुए कहा, ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं है, यहां देश के हर कोने से छात्र पढ़ने आते हैं. यहां का जनादेश पूरे भारत के युवाओं की भावनाओं को दर्शाता है. आज ABVP की शानदार जीत उन राष्ट्र-विरोधी ताकतों के लिए एक साफ संदेश है, जो युवा शक्ति को अपने राष्ट्र-विरोधी एजेंडे के लिए एक प्रयोगशाला बनाना चाहती हैं. आज देश के युवा ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े हैं और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है’.

वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) का चुनाव एक अहम घटना है, क्योंकि देश भर के छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं. इसलिए DUSU चुनाव बहुत महत्वपूर्ण और गहरे प्रतीकात्मक महत्व वाला है’.

रिजिजू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ABVP ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करके अपनी मज़बूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जबकि कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई, उसे फिर से ज़ीरो मिला है. मैं ABVP के उन सभी उम्मीदवारों को दिल से बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में जीतना अपनी आदत बना लिया है. एक बार फिर बधाई! ‘यूथ की गूंज’ वाले नैरेटिव को पूरी तरह से नकार दिया गया है और छात्रों ने अपनी बात साफ-साफ कह दी है। एक तरह से DUSU चुनाव एक जनमत संग्रह की तरह है जो युवाओं की असली आवाज को दर्शाता है.

Congratulations to Yash Dabas on winning the President post, Riya Chhabra on the Secretary post, and Lakshya Raj Singh on the Joint Secretary post.#ABVPWinsDUSU #DUSUElection2026 #DUSU2026 pic.twitter.com/amu4wfldz3

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 19, 2026

नितिन नबीन ने भी दी जीत की बधाई

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी ABVP को जीत की बधाई देते हुए कहा, ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी में DUSU चुनावों में ABVP की ऐतिहासिक जीत पर मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई. यह जीत ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना पर आधारित सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर विश्वास और ‘विकसित भारत’ के विजन में योगदान देने के उनके दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. जीतने वाले उम्मीदवारों और इस जीत को संभव बनाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाए’.

Congratulations to all my young friends at Delhi University on ABVPs historic victory in the DUSU elections!

This victory reflects the youths continued faith in positive and constructive student politics, rooted in the spirit of Nation First, and their strong resolve to pic.twitter.com/Q7DdxqahWZ

— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 19, 2026

नितिन गडकरी ने ABVP की जीत पर क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा है, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को मिली ऐतिहासिक और शानदार जीत पर परिषद के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह को इस गौरवपूर्ण विजय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के हमारे यह युवा साथी ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे. यह नवनिर्वाचित टीम पूरी निष्ठा के साथ छात्र कल्याण और राष्ट्र सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए निरंतर संकल्पित भाव से कार्य करती रहेगी. युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं’.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को मिली ऐतिहासिक और शानदार जीत पर परिषद के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह को इस गौरवपूर्ण विजय के लिए

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 19, 2026

‘ये जीत युवाओं के Nation First की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ABVP को जीत की बधाई दी है और लिखा है, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत युवाओं के Nation First की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है. मुझे विश्वास है कि ABVP छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इसी समर्पण से कार्य करती रहेगी. एबीवीपी की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं’.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में @ABVPVoice की शानदार सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह जीत युवाओं के Nation First की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि ABVP छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इसी

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 19, 2026

ABVP की जीत पर हर्ष मल्होत्रा ने क्या कहा?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत दिल्ली के छात्रों के राष्ट्रवादी संकल्प की जीत है. यह जीत केवल 3 पदों की जीत नहीं है. यह उन ताकतों की हार है, जो कैंपस को राजनीति का अखाड़ा बनाकर युवाओं को Gen Z का नाम देकर उनको गुमराह करना चाहती थीं. ये वो लोग थे जो युवाओं के हाथ में किताब की जगह नफरत का झंडा देना चाहते थे. जो देश की एकता को तोड़कर, टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा DU के हॉस्टलों तक लाना चाहते थे. आज DU के छात्र-छात्राओं ने साफ संदेश दे दिया है कि दिल्ली का युवा अब झूठे वादों और विदेशी फंडिंग वाली राजनीति को नकारता है.

वीरेंद्र सचदेवा बोले- आज का युवा भ्रमित नहीं है

दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ABVP के तीन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. ये परिणाम दिखाता है कि देश का युवा किसके साथ है. आज का युवा भ्रमित नहीं है. आज का युवा जानता है कि भारत का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथ में है.

ये भी पढ़ें: DUSU चुनाव में कांटे की जंग में हारी NSUI, अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP की जीत, निर्दलीय के खाते में VP पद

सोनू शर्मा

सोनू शर्मा

TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. यहां न्यूज डेस्क पर काम करते हैं. इससे पहले ट्रेंडिंग टीम में थे. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 10 साल से अधिक का अनुभव है. पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता स्थित NSHM कॉलेज से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. उसके बाद IBN7 (अब न्यूज18 इंडिया) में इंटर्नशिप की. फिर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर सुदर्शन न्यूज चैनल से जुड़े. यहां स्पोर्ट्स टीम के साथ काम किया. फिर बिहार के पटना स्थित आर्यन न्यूज (बतौर प्रोड्यूसर), दिल्ली स्थित नेड्रिक न्यूज (बतौर सब एडिटर) और अमर उजाला जैसे संस्थानों में काम किया. अमर उजाला डिजिटल में बतौर सब एडिटर नेशनल और इंटरनेशनल बीट के साथ-साथ ट्रेंडिंग, ऑड, स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट पर काम किया. यहां शिफ्ट हेड की भूमिका भी निभाई. उसके बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े. ट्रेंडिंग के साथ-साथ ऑड न्यूज, हेल्‍थ, साइंस और रिसर्च में बेहतरीन पकड़ है. किताबें पढ़ने का शौक है.

Read More

google button