एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 24, 2026, 09:00 PM IST
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक-वर्षीय पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फेज 2 का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। छात्र pgportal.uod.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
![]()
DU One Year PG Admissions 2026
DU One Year PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक-वर्षीय पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फेज 2 का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (UG) पूरा करने वाले छात्रों के लिए है। उम्मीदवार एक-वर्षीय PG एडमिशन के लिए बनाए गए पोर्टल pgportal.uod.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 23 जुलाई 2026 को एक-वर्षीय PG एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल के जरिए उम्मीदवार उन PG कोर्स का चयन कर सकते हैं, जिनमें संबंधित विषय में मेजर की डिग्री हासिल की जा सकती है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक-वर्षीय PG एडमिशन की प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा है:
फेज 1: इस चरण में उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके उसे वेरिफाई करना होता है। यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
फेज 2: एडमिशन प्रक्रिया का दूसरा चरण 23 जुलाई 2026 को शुरू हुआ। इस चरण में उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा PG कोर्स का चयन करना होगा।
फेज 2 में छात्रों को क्या करना होगा?
फेज 2 में उम्मीदवारों को ऐसे PG प्रोग्राम का चयन करना होगा, जिसमें संबंधित विषय में मेजर की डिग्री प्राप्त की जा सके। छात्रों को कोर्स चुनने से पहले यह जांच लेना चाहिए कि मेजर डिग्री के लिए कितने क्रेडिट की जरूरत है। इसके साथ ही उन्हें अपने SGPA और CGPA की आवश्यक शर्तों को भी ध्यान से देखना होगा।
जिन छात्रों का 8वें सेमेस्टर का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, उन्हें रिजल्ट आने के बाद फेज 2 की प्रक्रिया पूरी करने का मौका मिलेगा।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, तारीखों और आगे की प्रक्रिया के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article