नई दिल्ली: DSSSB Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। दरअसल, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और फैमिली कोर्ट (DSSSB Vacancy 2026) में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 641 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी समेत कई पद शामिल हैं। चपरासी, अर्दली, डाक चपरासी और प्रोसेस सर्वर जैसे पदों (DSSSB Vacancy Qualification) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। प्रोसेस सर्वर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। वहीं, असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ निर्धारित टाइपिंग या शॉर्टहैंड स्किल जरूरी है।
उम्र सीमा और आवेदन शुल्क
DSSSB भर्ती के लिए (DSSSB Vacancy 2026 Age Limit) उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के साथ डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। यानी जिस पद के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा, उसकी योग्यता और जिम्मेदारी के हिसाब से चयन प्रक्रिया तय होगी।
कब और कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार DSSSB की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (DSSSB Vacancy 2026 Online Apply) के जरिए फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ है और 4 नवंबर 2026 को रात 11 बजे तक जारी रहेगा। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा। अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए फॉर्म जल्द भरना बेहतर रहेगा और आवेदन से पहले पात्रता व जरूरी दस्तावेज जरूर चेक कर लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Box Office Collection 5th October: मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी? 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, 'द वन' की हालत हुई पस्त! जानें कहां खड़ी है 'हनुमान अंश'
- Milk Price Hike Latest News: त्योहारी सीजन से पहले फिर बड़ा झटका! 8 से 10 रुपए तक बढ़ सकती है दूध की कीमत, कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ले सकती है फैसला
- Bilaspur Law Student Suicide News: 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने दी जान, बहन से इस बात पर हुई थी कहासुनी