entertainment

मनोज कुमार की देशभक्ति फिल्म का Doordarshan पर रहा था कब्जा, 100 से ज्यादा बार हुई थी टेलीकास्ट - manoj kumar upkar movie telecast on doordarshan on more than hundred times during independence day

August 12, 2026

दूरदर्शन पर दिग्गज अभिनेता रहे मनोज कुमार की एक देशभक्ति फिल्म को सैंकड़ों बार टेलीकास्ट किया गया था। ...और पढ़ें

मनोज कुमार की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

मनोज कुमार की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 1967 में रिलीज हुई थी फिल्म

  2. दूरदर्शन पर होती थी टेलीकास्ट

  3. 15 अगस्त पर आती थी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन बाद पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। एक वक्त हुआ करता था, जब 15 अगस्त के अवसर पर दूरदर्शन टीवी चैनल पर देशभक्ति फिल्में और गानों का धूम देखने को मिलती थी। इस मामले में वेटरन एक्टर रहे मनोज कुमार की एक देशभक्ति फिल्म ऐसी भी थी, जो हर साल इस खास अवसर को मद्देनजर रखते हुए प्रसारित की जाती थी।

आलम ये रहा था कि मनोज कुमार की वह 59 साल पुरानी 100 से अधिक पर डीडी नेशनल पर दिखाई गई। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी कल्ट क्लासिक देशभक्ति फिल्म की बात की जा रही है।

मनोज कुमार की कल्ट क्लासिक फिल्म

अभिनेता मनोज कुमार हिंदी सिनेमा के एकमात्र ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने देशभक्ति फिल्मों का चलन बढ़ाया था। इसी कारण सिनेमाई जगत में उन्हें भारत कुमार नाम से भी जाना जाता था। यूं तो मनोज साहब ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक देशभक्ति फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन किया था, लेकिन उनकी सबसे यादगार देशभक्ति मूवी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें उपकार (Upkar) फिल्म का नाम जरूर शामिल होगा।

यह भी पढ़ें- 78 साल पहले बना था बॉलीवुड का पहला 'देशभक्ति' गीत, Dilip Kumar की फिल्म का गाना आज भी है अमर

upkar movie

साल 1967 में मनोज कुमार स्टारर फिल्म उपकार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसका डायरेक्शन खुद मनोज ने ही किया था। फिल्म की कहानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री का प्रचलित नारा जय जवान जय किसान को परिभाषित करती है। दो सगे भाइयों की भावुक स्टोरी और उस पर देशभक्ति का मसाला उपकार को एक कंप्लीट फिल्म बनाता है।

upkar movie (1)

आपको बता दें कि मनोज कुमार कि उपकार को दूरदर्शन पर सौ से अधिक पर प्रसारित किया जा चुका है और खासतौर पर जब भी स्वतंत्रता (Independence day) या गणतंत्र दिवस के माहौल में ये मूवी हर साल बार-बार डीडी नेशनल पर दिखाई जाती थी। हालांकि, इसके टेलीकास्ट डिटेल्स को लेकर एक फिक्स आंकड़ा मौजूद नहीं है।

कालजयी है उपकार का गाना

फिल्म उपकार अपने समय की सबसे सफल मूवीज में से एक है। लेकिन इसका एक देशभक्ति गीत रिलीज के 59 साल बाद भी हर भारतवासी की जुबां पर बना रहता है, जिसके बोल हैं- मेरे देश की धरती...। मनोज का ये गाना आज भी कालजयी माना जाता है।