Disha Patani Hollywood Debut: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस दिशा पाटनी साल 2026 में अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आईं. इस फिल्म के अलावा वे अब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं जिसके जरिए वे अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वे ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब जैसे अवॉर्ड्स जीतने वाले एक्टर-डायरेक्टर केविन स्पेसी की सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली हैं. लेकिन उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें केविन स्पेसी की फिल्म का हिस्सा नहीं होना चाहिए जो पहले से ही कई मामलों में यौन उत्पीड़न के आरोपी रहे हैं.
केविन स्पेसी पर हॉलीवुड से कई सारे लोगों ने मीटू मोमेंट के तहत सेक्सुअल हैरासमेंट और मिसकंडक्ट के आरोप लगाए हैं. अब वे लंबे समय के बाद एक डायरेक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं. करीब 2 दशक के बाद वे कोई फिल्म डायरेक्ट करते नजर आए हैं. लेकिन उनकी फिल्म में काम करना अभी से ही दिशा पाटनी के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है और वे अपने हॉलीवुड डेब्यू से ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. लोगों का ऐसा मानना है कि केविन पर पहले से ही यूके कोर्ट में केस चल रहा है और हॉलीवुड में भी उनकी खूब निंदा हो चुकी है. ऐसे शख्स के साथ दिशा को कोलाबोरेट नहीं करना चाहिए.
दिशा ने की डायरेक्टर की तारीफ
वहीं ट्रोल्स के इतर दिशा पाटनी ने डायरेक्टर केविन स्पेसी की तारीफ की है. उन्होंने कहा- वे एक कमाल के एक्टर डायरेक्टर हैं. एक अभिनेता होने के नाते वे एक्टर्स को अच्छी तरह से समझते हैं और उन्हें उनके रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने की छूट भी देते हैं. वे किसी भी सिचुएशन या सीन में ढलने के लिए हमेशा एक्टर्स का मनोबल बढ़ाते रहते हैं. वे हर सुबह सभी कलाकारों के साथ बैठते थे और उन्हें सीन्स भी समझाते थे. उनकी ये बात बहुत खास थी और हमने किसी भी डायरेक्टर्स के साथ ऐसा होते नहीं देखा है.
ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: मैं चुप नहीं बैठ सकतीसोनम वांगचुक के लिए सोनाक्षी ने बुलंद की आवाज, कहा- मैं एंटी नेशनल नहीं हूं
2026 में किन फिल्मों का हिस्सा हैं दिशा पाटनी?
साल 2026 में वे ओ रोमियो फिल्म में कैमियो रोल करती नजर आई थीं. इसके बाद वे 2026 में ही अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल में लीड रोल प्ले करती नजर आईं. वहीं एक्ट्रेस अब होलीगार्ड्स सागा-द पोर्टल ऑफ फोर्स नाम की इंग्लिश फिल्म में नजर आएंगी. हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है. वहीं दूसरी तरफ वे आवारापन 2 फिल्म का भी हिस्स हैं.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More