iPhone 17: हाल ही में Apple ने भारत में अपने कुछ अन्य प्रोडक्ट्स जैसे MacBook, iPad, Apple TV और HomePod की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.
Written By : हिमांशु तिवारी | Updated at : 14 Jul 2026 06:14 PM (IST)
एप्पल आईफोन आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन बन चुका है. कुछ लोग स्टेटस सिंबल के लिए तो कुछ इसके सेफ्टी फीचर्स के चलते आईफोन को पसंद करते हैं. बता दें कि कंपनी का लेटेस्ट मॉडल आईफोन 17 इस समय काफी ट्रेंडिंग में चल रहा है. लोग इस फोन को काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि इस फोन की कीमत ज्यादा है लेकिन फिर भी बिना किसी डिस्काउंट के भी लोग इस फोन को खरीद रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर लोग क्यों इतने दिवाने हैं इस फोन के.
1/5

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Apple ने भारत में अपने कुछ अन्य प्रोडक्ट्स जैसे MacBook, iPad, Apple TV और HomePod की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही आईफोन की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
2/5

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों को लग रहा है कि आने वाले समय में iPhone 17 की कीमत में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इसी वजह से लोग अभी जितनी कीमत में फोन मिल रहा है उतनी ही कीमत में खरीद रहे हैं.
3/5

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बढ़ती प्रोडक्टिविटी कॉस्ट के चलते कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी कर सकती हैं. एप्पल ने कुछ समय पहले ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इसी वजह से अब आईफोन की कीमतों में भी माना जा रहा है कि जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है.
4/5

इस फोन की डिमांड ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर देखी जा रही है. लोग इस फोन को कई अलग-अलग रंगों में भी खरीद रहे हैं. हालांकि, ट्रेंडिंग में चलने वाला कलर हमेशा ज्यादा डिमांड में रहता है. इसके अलावा लोग बिना किसी ऑफर के भी इस फोन को खरीद रहे हैं.
5/5

हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक iPhone 17 की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है. ऐसे में केवल अफवाहों के आधार पर जल्दबाजी में नया फोन खरीद लेना सही नहीं रहता है. लेकिन अगर आपका मन आईफोन ही खरीदने का है तो आप इस फोन को अपने बजट और उचित समय के मुताबिक खरीद सकते हैं.
Published at : 14 Jul 2026 06:14 PM (IST)