world-news

Delhi-Patna Vande Bharat : दिवाली-छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म , 16 अक्टूबर से नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन!, जानें- किराया, टाइमिंग और ठहराव

October 14, 2026

Delhi-Patna Vande Bharat : त्योहारों पर घर पहुंचने की जल्दी और भीड़ भरी यात्रा की कठिनाइयों से अब यात्रियों को मुक्ति मिलने वाली है। दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना के बीच 16 कोच की स्पेशल ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

इस स्टेशल गाड़ी के चलने से प्रमुख त्योहारों पर बिहार के रास्ते पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है।

16, 17, 18 और 19 अक्टूबर को होगा संचालन

खबरों के अनुसार, नई दिल्ली से यह स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 16 और 18 अक्टूबर 2026 को चलेगी। वहीं, पटना से वापसी के दौरान यह ट्रेन 17 और 19 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है।

छठ महापर्व के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सवारियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में विशेष ट्रेन चलाने का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि त्योहार के समय घर जाने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत मिल सके।

पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोच की होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली और पटना के बीच चलेगी तथा प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरेगी। हालांकि, इससे जुड़ी अन्य आधिकारिक जानकारी आने का अभी इंतजार है। वहीं, हमारे सहयोगी न्यूज 18 ने दावा किया है कि 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक यह स्पेशल ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, वापसी में पटना से नई दिल्ली के लिए शुरुआती यात्राएं 17 और 19 अक्टूबर को निर्धारित हैं। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन’ नई दिल्ली से पटना तक का सफर लगभग 13 घंटे में पूरा करेगी। इससे त्योहारों के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों को समय के लिहाज से सुविधाजनक विकल्प मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस विशेष ट्रेन को दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाने के लिए निर्धारित किया गया है। इस तरह दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली के बीच कुल 36 फेरे प्रस्तावित हैं। 16 और 18 अक्टूबर को दिल्ली से तथा 17 और 19 अक्टूबर को पटना से चलने वाली शुरुआती सेवाएं नियमित स्पेशल संचालन पैटर्न शुरू होने से पहले निर्धारित की गई हैं।